1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. CycloneNisarga : मुंबई हवाई अड्डे के रनवे फिसला विमान, शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट किया गया बंद

CycloneNisarga : मुंबई हवाई अड्डे के रनवे फिसला विमान, शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट किया गया बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2020 03:46 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 05:36 pm IST

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर शाम 6 बजे तक कोई टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं होगी।

Mumbai Airport- India TV Hindi
Mumbai Airport Image Source : AP

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ने देश के पश्चिमी तट पर काफी तबाही मचाई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर इस तूफान का काफी असर पड़ा है। मुंबई में आज दोपहर से काफी बारिश हो रही है। इस तूफान के चलते मुंबई हवाई अड्डे पर एक विमान फिसल गया। यह एक मालवाहक विमान था। खराब मौसम को देखते हुए मुंबई हवाई अड्डे आवाजाही रोक दी गई है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर शाम 6 बजे तक कोई टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं होगी। 

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तूफान को देखते हुए आज विमाना को सीमित संख्या में लैंडिंग और टेकआफ की अनुमति थी। इस बीच आज दोपहर फेडएक्स कंपनी का विमान 5033 रनवे से फिसल गया। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पीआरओ ने बताया कि एमडी11 नाम का यह विमान 14/32 नंबर के रनवे पर उतरा। लेकिन खराब मौसम के चलते यह रनवे से फिसल गया। बाद में विमान को टोइंग कर हटा दिया गया। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण से चर्चा के बाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक विमानों की अवाजाही रोक दी गई है। 

आज सीमित उड़ानों को मिली थी अनुमति

चक्रवात 'निसर्ग' को देखते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) पर तीन जून के कामकाज को सीमित कर दिया गया था। तीन जून को यहां सिर्फ 12 उड़ाने ही लैंड होनी थीं। हवाई अड्डा प्रशासन के मीडिया स्टेटमेंट में  कहा गया, "चक्रवात 'निसर्ग' के मद्देनजर तीन जून को CSMIA पर सिर्फ 12 उड़ाने लैंड करेंगी। यह 12 उड़ानें एयर एशिया इंडिया, एयर इंडिया, गो एयर और स्पाइसजेट की होंगी।" इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुंबई शहर और उपनगरीय इलाकों, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते राहत कार्यों के दौरान सावधानी बरती जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।