Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत, 25 लोगों को बचाया गया

मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत, 25 लोगों को बचाया गया

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 21, 2020 07:05 am IST, Updated : Sep 21, 2020 03:14 pm IST

मुंबई: ठाणे के पास भिवंडी इलाके में तीन मंजिला इमारत के गिरने से मलबे में दबकर 10 लोगों की मौत हो गई है। मलबे से 20 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है जबकि अभी-भी 20 से 25 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

mumbai, building collapse- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरी, 5 लोगों की मौत, राहत और बचाव का काम जारी

मुंबई:  मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर उत्तर में बसे पावरलूम शहर भिवंडी में सोमवार तड़के तीन मंजिला इमारत के ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मारे गए लोगों में चार बच्चे शामिल हैं। घायलों को कल्याण, डोंबिवली, कल्वा और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक शिशु सहित 25 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं इस दुर्घटना में 12 लोगों को चोटें आई हैं।

पटेल कम्पाउंड में स्थित 40 साल पुराने जिलानी बिल्डिंग की हालत जीर्ण शीर्ण थी। सोमवार सुबह करीब 3.45 बजे अचानक वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान सभी पीड़ित नींद में थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि इमारत खराब हालत में थी और भिवंडी-निजामपुर नगर निगम द्वारा उसे नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उसकी लोगों ने अनदेखी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इमारत में लीकेज और सीपेज की भी समस्याएं थीं, जिससे इमारत का ढांचा कमजोर हुआ होगा। ठाणे पुलिस की टीमें, बीएनएमसी और पड़ोसी शहरों की फायर ब्रिगेड इकाइयां और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल घटना स्थल पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य जारी है। करीब 25 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि अन्य दो दर्जन लोगों के अभी भी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement