1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: अंधेरी के राजा के विसर्जन के दौरान पलटी नाव, दो दर्जन से अधिक लोग समुद्र की लहरों के बीच जा गिरे

मुंबई: अंधेरी के राजा के विसर्जन के दौरान पलटी नाव, दो दर्जन से अधिक लोग समुद्र की लहरों के बीच जा गिरे

 Published : Sep 22, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Sep 22, 2024 04:00 pm IST

मुंबई के वर्सोवा बीच पर नाव पलटते ही अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पानी में डूबे लोगों को बचाने के लिए आगे आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

अंधेरी के राजा के विसर्जन के दौरान बोट पलटी- India TV Hindi
अंधेरी के राजा के विसर्जन के दौरान बोट पलटी Image Source : INDIA TV

मुंबई के वर्सोवा बीच पर रविवार को अंधेरी के राजा का विसर्जन हो रहा था। इसी दौरान अचानक नाव पलटने के चलते मंडल के कुछ कार्यकर्ता और अन्य लोग पानी के अंदर गिर गए। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 11:00 बजे मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था। तभी नाव पलट गई।

दो दर्जन से अधिक लोग समुद्र की लहरों के बीच जा गिरे

नाव पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार दो दर्जन से अधिक लोग समुद्र की लहरों के बीच जा गिरे। वहां मौजूद लोग पानी में डूबे लोगों को बचाने लगे। हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

मूर्ति विसर्जन में पथराव के मामले में 4 के खिलाफ केस दर्ज

वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में 18 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान हुए पथराव के सिलसिले में चार अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वंजारपट्टी नाका इलाके में उस दिन मध्य रात्रि के बाद श्री हनुमान सार्वजनिक मित्र मंडल की विसर्जन यात्रा पर पथराव किया गया, जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई और तनाव पैदा हो गया। 

चिकन की दुकान की तरफ से फेंके गए पत्थर

उन्होंने कहा, 'चिकन की दुकान की तरफ से पत्थर फेंके गए थे। विहिप पदाधिकारी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।' 

इन धाराओं में केस दर्ज

अधिकारी ने बताया कि उनपर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 298 (किसी वर्ग के धर्म को अपमानित करने की मंशा से उपासनास्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और 324 (4) (शरारत) लगाई गई हैं। 

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।