1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गुवाहाटी जा रहे प्लेन की ढाका में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बगैर पासपोर्ट बांग्लादेश की जमीन पर उतरे दर्जनों भारतीय

गुवाहाटी जा रहे प्लेन की ढाका में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बगैर पासपोर्ट बांग्लादेश की जमीन पर उतरे दर्जनों भारतीय

 Reported By: Namrata Dubey, Written By: Amar Deep
 Published : Jan 13, 2024 10:31 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 11:00 am IST

मुंबई से गुवाहाटी जा रही एक फ्लाइट को ढाका में उतारना पड़ा। इसमें बैठे सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सिर्फ आधार कार्ड लेकर ढाका में उतरे हैं। वहीं कई घंटों से यात्रियों को प्लेन के अंदर ही बैठा कर रखा गया है।

बिना पासपोर्ट के ही ढाका पहुंचे लोग।- India TV Hindi
बिना पासपोर्ट के ही ढाका पहुंचे लोग। Image Source : INDIA TV

मुंबई: बिना पासपोर्ट के ही भारत से पूरी की पूरी भरी प्लेन ढाका पहुंच गई। फ्लाइट में सवार लोग हैरान थे कि उन्हें जाना कहीं और था और वह पहुंच कई और गए। दरअसल, मुंबई से गुवाहाटी के लिए जाने वाली एक फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह IndiGo की फ्लाइट थी, जिसकी ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट का नंबर 6E 5319 था। बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। वहीं अब गुवाहाटी जाने वाले कई यात्री बांग्लादेश में बिना पासपोर्ट के विमान के अंदर घंटों से बैठे हुए हैं।

सूरज ठाकुर ने एक्स पर दी जानकारी

कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर भी इस फ्लाइट में मौजूद थे। फ्लाइट की ढाका में लैंडिंग के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में सूरज सिंह ठाकुर ने कहा है कि हम लोग मुंबई से गुवाहाटी के लिए प्लेन में उड़े थे, लेकिन रात के तीन बजे हमारी फ्लाइट बांग्लादेश के ढाका में लैंड हुई है और अभी तक टेकऑफ नहीं हुआ है। प्लेन के अंदर यात्री भरे हुए हैं, सभी लोग परेशान हैं। आप लोग देख सकते हैं कि क्या परिस्थिति हो गई है कि हम लोग इंडिगो की मेहरबानी से बिना पासपोर्ट के आधार कार्ड लेकर ढाका पहुंच चुके हैं।

इंडिगो ने बताई आपात लैंडिंग की वजह

वहीं अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली एक उड़ान को गंतव्य हवाई अड्डे के आसपास कोहरे के कारण बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। “उड़ान 6E 5319 मुंबई से गुवाहाटी के लिए उड़ान भर रही थी, लेकिन घने कोहरे के कारण यह गुवाहाटी में लैंड नहीं कर सकी। इसके बजाय इसे ढाका में उतरा गया।” बताया जा रहा है कि ढाका हवाईअड्डे पर सभी यात्रियों को विमान के अंदर बैठाया गया है, क्योंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं था। ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए चालक दल के एक वैकल्पिक सेट की व्यवस्था की जा रही है। इंडिगो ने बताया कि ''यात्रियों के लिए जलपान परोसा गया है।''

यह भी पढ़ें- 

कांग्रेस पार्टी की इस नेता ने राम मंदिर को लेकर की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- वास्तव में यह सराहनीय है

इस सिविल इंजीनियर ने अपने घर पर ही बना लिया अयोध्या का राम मंदिर, VIDEO कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।