1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने 2 को मारी टक्कर, एक की मौत- VIDEO

मुंबई में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने 2 को मारी टक्कर, एक की मौत- VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 08, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 06:11 pm IST

तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद फरार हो गई। पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी इस मामले में पूछताछ करने में जुटी हुई है।

मुंबई में हिट एंड रन का मामला- India TV Hindi
मुंबई में हिट एंड रन का मामला Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मुलुंड में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

नवघर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के दो गणेश भक्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है। घटना सुबह 4:00 बजे की है। 

बैनर-पोस्टर लगा रहे थे युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो कार्यकर्ता सुबह के वक्त बैनर पोस्टर लगाने का काम कर रहे थे। उसी वक्त एक तेज रफ्तार कार ने दोनों युवक को टक्कर मार दी है। 

कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अभी कार चालक की तलाश कर रही है। इस घटना में प्रीतम थोरात की मौत हो गई है। प्रसाद पाटील गंभीर रूप से घायल है। उसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस लोकल लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।