1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai: इनकम टैक्स अधिकारी के नाम पर डिपार्मेंट के ही लोगों को ठगने की कोशिश, ऐसे सामने आया मामला

Mumbai: इनकम टैक्स अधिकारी के नाम पर डिपार्मेंट के ही लोगों को ठगने की कोशिश, ऐसे सामने आया मामला

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jun 05, 2022 08:00 pm IST,  Updated : Jun 05, 2022 08:00 pm IST

मुंबई में एक जालसाज ने महिला आयकर अधिकारी बनकर उसके सहकर्मियों को फोन पर एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के गिफ्ट कार्ड खरीदने का मैसेज किया। 

Fraudster tries to con colleagues of lady IT offcer- India TV Hindi
Fraudster tries to con colleagues of lady IT offcer Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • इनकम टैक्स कर्मियों से धोखाधड़ी की कोशिश
  • महिला आयकर अधिकारी के नाम का प्रयोग
  • शॉपिंग गिफ्ट कार्ड खरीदने के मैसेज भेजे

Mumbai: एक जालसाज ने इनकम टैक्स की वरिष्ठ महिला अधिकारी बनकर आयकर विभाग के ही सहकर्मियों को चूना लगाने की कोशिश की है। जालसाज ने इनकम टैक्स की अधिकारी के सहकर्मियों को फोन पर एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के गिफ्ट कार्ड खरीदने का मैसेज भेजा। इसके बाद उसी महिला अधिकारी की तस्वीर का प्रयोग कर उनके साथ धोखाधड़ी की कोशिश की। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

कैसे पकड़ में आया ठगी का मामला?

आजाद मैदान पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मुंबई में आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त के पद पर तैनात महिला अधिकारी ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं। 

महिला आईआरएस अधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया कि चेन्नई में उनके सहकर्मियों ने फोन कर उन्हें बताया कि उन लोगों को कुछ फोन नंबर से एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का गिफ्ट कार्ड खरीदने का मैसेज आया है। संबंधित महिला अधिकारी पहले चेन्नई में ही तैनात थी और उनका ट्रांसफर इसी साल अप्रैल में मुंबई के इनकम टैक्स कार्यालय में हुआ था। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

आजाद मैदान पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भूषण बेलनेकर ने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना के आधार पर हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की गहनता से आगे की जांच जारी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।