1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्‍तीफा, डेढ़ महीने बाद ली हार की जिम्‍मेदारी

मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्‍तीफा, डेढ़ महीने बाद ली हार की जिम्‍मेदारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2019 03:08 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 03:08 pm IST

लोकसभा के नतीजे आए डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद ने इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि वे पिछले हफ्ते राहुल गांधी से मिले थे। जिसमें उन्होंने इस्तीफे की बात की थी।

मिलिंद देवड़ा - India TV Hindi
मिलिंद देवड़ा 

लोकसभा के नतीजे आए डेढ़ महीने से ज्‍यादा का वक्‍त हो गया है। अब मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। मिलिंद ने इस्‍तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि वे पिछले हफ्ते राहुल गांधी से मिले थे। जिसमें उन्‍होंने इस्‍तीफे की बात की थी। राहुल गांधी से मिलने के बाद उन्‍होंने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही मिलंद देवड़ा ने लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली है और कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है। 

बता दें कि अंबानी परिवार के करीबी मिलिंद देवड़ा ने दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ा था लेकिन वे चुनाव हार गए थे। जिसके बाद से उन पर इस्‍तीफे को लेकर दबाव बढ़ रहा था। इसके साथ ही मिलिंद ने पिछले महीने पार्टी लाइन से हटकर मोदी सरकार की वन नेशन वन इलेक्‍शन पहल का समर्थन किया था। जिसके चलते वे हाईकमान के निशाने पर आ गए थे। 

वन नेशन वन इलेक्‍शन के समर्थन में देवड़ा ने कहा था कि केंद्र सरकार का यह प्रस्ताव चर्चा योग्य है. हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि 1967 में देश में एक साथ चुनाव कराए गए थे। सरकार को आम सहमति बनाने का प्रयास जारी रखना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र