Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पिता की SUV लेकर निकला लड़का, कपल को मारी टक्कर, 10 दिन बाद पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

पिता की SUV लेकर निकला लड़का, कपल को मारी टक्कर, 10 दिन बाद पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Edited By: Shakti Singh Published : Feb 16, 2026 08:31 am IST, Updated : Feb 16, 2026 08:31 am IST

देश में हिट एंड रन के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें आरोपी नाबालिग रहा है और अमीर परिवार से रहा है। ऐसे में कानून का दुरुपयोग कर आरोपी बच निकलते हैं। मुंबई में हुई घटना को भी ऐसे ही मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

Car Accidnet- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई के विद्दाविहार इलाके में सड़क हादसे के 10 दिन बाद एक पीड़ित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक स्कूटी में अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी थी। कार की टक्कर के बाद दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में एक स्पोर्ट यूटिलिटी गाड़ी ने एक 33 साल के आदमी के स्कूटर को टक्कर मार दी थी। घटना के दस दिन बाद रविवार को स्कूटर सवार की मौत हो गई। गाड़ी कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ध्रुमल पटेल की पत्नी मीनल पटेल भी हादसे के समय स्कूटी में सवार थी। मीनल की हालत गंभीर है।

पांच फरवरी को हुआ था हादसा

5 फरवरी को विद्याविहार इलाके में सोमैया कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार किआ सेल्टोस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। , कार को कथित तौर पर नाबालिग चला रहा था। कार लड़के के पिता वलजी राजा भूषण की थी। अधिकारी ने बताया कि ध्रुमुल की मौत होने के बाद एफआईआर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा। इस मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है।

पुलिस की जांच जारी

नाबालिग और उसके पिता के खिलाफ तिलक नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पिता पर एक नाबालिग को गाड़ी चलाने देने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मौके का मुआयना किया गया है और कार की स्पीड और एक्सीडेंट के हालात का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। आगे की जांच जारी है।

नाबालिग लड़कों के हिट एंड रन के मामले बढ़े

देश में पिछले कुछ समय में ऐसे हिट एंड रन के मामले बढ़े हैं, जिनमें आरोपी नाबालिग होता है। पुणे में हुई ऐसी ही घटना लंबे समय तक चर्चा में रही थी। इस मामले में भी आरोपी की उम्र 17 साल थी और अंत में उसे बरी कर दिया गया था। नाबालिग आरोपी ने शराब के नशे में दो लोगों को टक्कर मारी थी और दोनों की मौत हो गई थी। आरोपी को बचाने के लिए डॉक्टरों ने उसके ब्लड सैंपल तक बदल दिए थे, लेकिन अब कई आरोपी जेल से बाहर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

मुलुंड मेट्रो हादसे में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 5 गिरफ्तार, स्लैब गिरने से हुई थी एक शख्स की मौत

शिवाजी महाराज से टीपू सुल्तान की तुलना पर बवाल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष की जीभ काटने पर 10 लाख के इनाम का ऐलान

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement