1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, नाबालिग सहित तीन अभिनेत्रियों को बचाया गया

मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, नाबालिग सहित तीन अभिनेत्रियों को बचाया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2020 07:00 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 07:00 am IST

पुलिस ने गुरुवार को एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ करते हुए 29 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है

Sex Racket- India TV Hindi
Sex Racket

मुंबई। पुलिस ने गुरुवार को एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ करते हुए 29 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है तथा एक नाबालिग समेत तीन महिलाओं को वहां से बचाया है। ये महिलाएं पेशे से एक्ट्रेस बताई जा रही हैं। 

पुलिस ने बताया कि यह सेक्स रैकेट मुंबई के उप नगरीय इलाके अंधेरी में स्थित एक तीन सितारा होटल से चलाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने अंधेरी पूर्व में स्थित एक होटल में गुरुवार को छापेमारी की। उन्होंने बताया, ‘‘छापेमारी में एक नाबालिग समेत तीन महिलाओं को वहां से बचाया गया, जिन पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डाला जा रहा था। 

तीनों महिलाओं को बचा लिया गया और सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला प्रिया शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ सामाजिक शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक संदेश रेवाले ने बताया कि शर्मा कांदीवली पूर्व में एक टूर एवं ट्रैवल एजेंसी का संचालन करती हैं, हालांकि वह अनैतिक कार्यों में शामिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र