1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai News: सूटकेस में बंद मिला 15 साल की स्कूली छात्रा का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mumbai News: सूटकेस में बंद मिला 15 साल की स्कूली छात्रा का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Aug 27, 2022 09:44 am IST,  Updated : Aug 27, 2022 09:44 am IST

Mumbai News: दोपहर करीब तीन बजे उन्हें नायगांव रेलवे पुलिस की ओर से फोन आया कि नायगांव रेलवे स्टेशन पर नए बने ईस्ट-वेस्ट ब्रिज के पास झाड़ियों में एक लड़की के शव के साथ एक बैग मिला है।

Crime in Mumbai- India TV Hindi
Crime in Mumbai Image Source : FILE

Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक 15 साल की स्कूली छात्रा का शव सूटकेस में बद मिलने से सनसनी मच गई है। यह मामला मुंबई के नायगांव रेलवे स्टेशन का है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए अंधेरी स्टेशन से लेकर नायगांव स्टेशन तक सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार मुंबई के नायगांव रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को सूटकेस में बंद 15 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस छात्रा का नाम वंशिता कनैयालाल राठौड़ है और यह लड़की गुरुवार दोपहर से अंधेरी स्थित आवास से लापता थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है। कातिलों की तलाश में पुलिस पूरी तरह से जुटी हुई है।

पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उन्हें नायगांव रेलवे पुलिस की ओर से फोन आया कि नायगांव रेलवे स्टेशन पर नए बने  ईस्ट-वेस्ट ब्रिज के पास झाड़ियों में एक लड़की के शव के साथ एक बैग मिला है। पुलिस ने बताया कि वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें बैग में लड़की का शव मिला। इस लड़की के पेट में चाकू के घाव भी थे। बैग में एक तौलिया और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। साथ ही अंधेरी के एक स्कूल की स्कूल यूनिफॉर्म भी थी। पुलिस ने बताया कि हमने फिर अंधेरी पुलिस को फोन किया और लड़की की पहचान की। 

छात्रा सुबह स्कूल के लिए निकली लेकिन शाम तक नहीं लौटी

अंधेरी पुलिस ने जानकारी में बताया कि लड़की सुबह अपने स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम होने के बाद भी घर नहीं लौट पाई। तब घबराए माता पिता ने आसपास के इलाके में तलाशी भी ली, लेकिन कुछ पता न चला। तब उन्होंने पुलिस को लड़की के लापता होने की सूचना दी। 

उनकी शिकायत के आधार पर अंधेरी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था, क्योंकि लापता  लड़की नाबालिग थी।

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगाला जा रहा रिकॉर्ड

पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की को उसकी इच्छा के खिलाफ ले जाया गया था ​या नहीं। पुलिस को अभी तक स्कूली छात्रा को चाकू मारने और मारने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार का पता नहीं चला है। पुलिस अब अंधेरी से नायगांव स्टेशनों तक रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही मृतक लड़के घर और स्कूल व आसपास के इलाकों में सघन तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे कि पता लगाया जा सके कि वो कैसे लापता हुई। इस वारदात के बाद मुंबई स्थित वसई के वालिव पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।