1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai North Central Election Result 2024: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल में उज्जवल निकम VS वर्षा गायकवाड़, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

Mumbai North Central Election Result 2024: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल में उज्जवल निकम VS वर्षा गायकवाड़, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:00 am IST

Mumbai North Central Election Result 2024: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मुकाबला है। बीजेपी ने यहां से वर्तमान सांसद पूनम महाजन का टिकट काटकर उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट रिजल्ट 2024- India TV Hindi
Mumbai North Central Election Result 2024: Ujjwal Nikam vs Varsha Gaikwad

Mumbai North Central Election Result 2024: महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में एक मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट भी है। यहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट काटकर देश के मशहूर वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर मुंबई प्रमुख वर्षा गायकवाड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें विले पार्ले, कांदिवली, कुर्ला, बांद्रा ईस्ट, बांद्रा वेस्ट और कलिना हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की पूनम महाजन ने 130,005 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 54 % वोट शेयर के साथ 486,672 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस की प्रिया सुनील दत्त को हराया था, जिन्हें 356,667 वोट (39.55 %) मिले थे। 

2014 के लोकसभा चुनाव में पूनम महाजन ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में पूनम महाजन को 56.60 % वोट शेयर के साथ 478,535 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया सुनील दत्त को 291,764 वोट (34.51 %) मिले। पूनम महाजन प्रिया सुनील दत्त को 186,771 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।