1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में बारिश का 'येलो अलर्ट', हाई टाइड की चेतावनी, जानें पड़ोसी जिलों के मौसम का हाल

मुंबई में बारिश का 'येलो अलर्ट', हाई टाइड की चेतावनी, जानें पड़ोसी जिलों के मौसम का हाल

 Published : Jun 15, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 01:19 pm IST

आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है

mumbai rain- India TV Hindi
मुंबई में बारिश Image Source : FILE

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शहर में इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर तथा उपनगरों में कुछ स्थानों पर और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। 

मुंबई के पड़ोसी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश की संभावना है। मुंबई के कुछ हिस्सों में रातभर गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। हालांकि सुबह तक बारिश की तीव्रता कम हो गई। 

दक्षिण मुंबई में 31 मिमी बारिश

अधिकारियों ने बताया कि शहर में कहीं भी बहुत अधिक जलभराव की सूचना नहीं है। नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में, दक्षिण मुंबई में 31 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 21 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर समुद्र में 4.27 मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं, जबकि रात 8 बजकर 55 मिनट पर 1. 91 मीटर तक की लहरें उठने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात 2 बजकर 37 मिनट पर 3. 55 मीटर तक की लहरें और सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर 1. 06 मीटर की निम्न स्तर की लहरें उठने का पूर्वानुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।