1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Rains : मुंबई में रुक-रुककर हो रही है बारिश, अंधेरी सब-वे बंद, वसई में भूस्खलन, जानें पूरे महाराष्ट्र का हाल

Mumbai Rains : मुंबई में रुक-रुककर हो रही है बारिश, अंधेरी सब-वे बंद, वसई में भूस्खलन, जानें पूरे महाराष्ट्र का हाल

 Reported By: Atul Singh
 Published : Jul 13, 2022 10:12 am IST,  Updated : Jul 13, 2022 12:29 pm IST

Mumbai Rains : वसई इलाके में भूस्खलन के चलते मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है।अब तक दो लोगों को बचाया गया है।

Mumbai Rains- India TV Hindi
Mumbai Rains Image Source : PTI

Highlights

  • नागुपर में मूसलाधार बारिश
  • रायगढ़ जिले की सभी नदियां उफान पर
  • पंचगंगा नदी खतरे के निशान की ओर

Mumbai Rains : मुंबई में मंगलवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बीच पानी भरने के चलते अंधरी सब-वे को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने पहले ही आज से अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह 11:44 पर समंदर में 4.68 मीटर हाईटाइड का अनुमान है। इस दौरान समंदर 14 फ़ीट ऊंची लहरें उठेंगी। लोगों को समंदर किनारों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

पालघर में भूस्खलन

पालघर जिले के वसई इलाके में भूस्खलन के चलते मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है।अब तक दो लोगों को बचाया गया। इस हादसे में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक 2 लोगों को मलबे से निकाला गया है। दो और लोगों के मलबे में फंसे होने की जानकारी है। उनकी तलाश चल रही है। जिन लोगों को निकाला गया वो गंभीर रूप से जख्मी हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। 

रत्नागिरी के चिपलुन में जमीन में आई बड़ी दरार

महाराष्ट्र रत्नागिरी के चिपलुन में वसे गांव के पास भारी बारिश और चट्टान खिसकने से ज़मीन में आई बड़ी दरार। पिछले 3 दिनों से रत्नागिरी समेत पूरे कोंकण में ज़बरदस्त बारिश हो रही है। ज़मीन में दरार आने से गांववालों में बढ़ी घबराहट और दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को एहतियातन पहाड़ के पास बने गांवों को छोड़ किसी सुरक्षित जगह जाने की दी सलाह

पंचगंगा नदी खतरे के निशान की ओर

कोल्हापुर में पंचगंगा नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है।  54 बांध पानी में डूब गए हैं। कोल्हापुर जिले में बारिश जारी है।  आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Panchganga River
Image Source : INDIA TVPanchganga River

रायगढ़ जिले की सभी नदियां उफान पर

रायगढ़ जिला पिछले दो दिनों से बारिश की चपेट में है। यहां की सभी नदियां उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने नदी के किनारे और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रायगढ़ जिले में राहत और बचाव दल को अलर्ट कर दिया गया है।

नागुपर में मूसलाधार बारिश

नागपुर में पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिस वजह से शहर के तालाब नालें और शहर के बीच से बहने वाली नदियां उफान पर हैं। नागपुर में कई तालाब ओवरफ्लो होने की वजह से तलाबों के गेट खोल दिए गए हैं इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नागपुर के निचले इलाके में और अंडर पास में पानी भर गया है ,वहीं नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है इसके मद्देनजर पुलिस ने यातायात बंद कर दिया है।

रिपोर्ट-अतुल सिंह, नम्रता दुबे, 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।