1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सपा विधायक अबू आजमी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

सपा विधायक अबू आजमी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

 Reported By: Dinesh Mourya Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jun 27, 2023 07:00 am IST,  Updated : Jun 27, 2023 07:00 am IST

अबू आजमी मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उन्हें मुंबई बम ब्लास्ट के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से रिहा कर दिया था।

Maharashtra  - India TV Hindi
सपा विधायक अबू आजमी को मिली जान से मारने की धमकी Image Source : FILE

मुंबई: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के इकलौते विधायक और राज्य इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। धमकी देने वाला कौन है अभी इसकी जानकरी नहीं मिली है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें कोई व्यक्ति व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

व्हाट्सएप के जरिए दी गई धमकी 

अपने ट्वीट में सपा विधायक अबू आजमी ने लिखा, "ये महाशय मेरे निजी फ़ोन नंबर पर कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से मुझे 3 दिन का टारगेट टाइम या जान से मारने की धमकी दी है। यह मामला कोलाबा  पुलिस स्टेशन को सूचित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलक, मुंबई पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द कार्रवाई करवाने का कष्ट करें।"

इसी साल जनवरी में भी मिली थी धमकी 

वहीं इससे पहले जनवरी में भी आजमी को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस समय उन्होंने दावा किया था कि उनके निजी सहायक के नंबर पर धमकी भरा फोन आया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान शख्स ने मुगल बादशाह औरंगजेब के लिए अपशब्द भी कहे थे। उस दौरान आईपीसी की धारा 506 (2) और 504 के तहत एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।