1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 13 लोग घायल

मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 13 लोग घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2021 07:21 am IST,  Updated : Sep 17, 2021 07:59 am IST

हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई

मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 13 लोग घायल- India TV Hindi
मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 13 लोग घायल Image Source : INDIA TV

मुंबई : मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर है। हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक बीकेसी से जेवीएलआर को जोड़नेवाला लोहे का बीम अचानक गिर गया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त वहां करीब 24 मजदूर, दो इंजीनियर और दो सुपरवाइजर मौके पर मौजूद थे। हादसे में करीब 13 लोगों को मामूली चोट आई है जबकि पांच से छह लोगों को गंभीर चोट आई है। फिलहाल मलबे से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लोहे की बीम को सपोर्ट करने के लिए नीचे जो पिलर लगाया जा रहा था, उसके गिरने के चलते फ्लाईओवर का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। फ्लाईओवर गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर लोगों की चीख-पुकार गूंजने लगी।

मुंबई फ्लाईओवर हादसा: घटनास्थल की तस्वीर
Image Source : INDIA TVमुंबई फ्लाईओवर हादसा: घटनास्थल की तस्वीर

फ्लाईओवर गिरने की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। ताजा जानकारी मिलने तक मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।