1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के 3 डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ के 54 लोग कोरोना पॉजिटिव, सील किया गया पूरा अस्पताल

मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के 3 डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ के 54 लोग कोरोना पॉजिटिव, सील किया गया पूरा अस्पताल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 08:53 am IST,  Updated : Apr 07, 2020 10:44 am IST

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में अब अस्पताल भी इस घातक बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

wockhardt hospital mumbai- India TV Hindi
wockhardt hospital mumbai

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में अब अस्पताल भी इस घातक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। मुंबई के प्रसिद्ध वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 3 डॉक्टर सहित 54 नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अस्पताल के अंदर मौजूद स्टाफ को अस्पताल में ही क्वारें​टीन किया गया है। यहां न तो किसी को अंदर आने की या फिर बाहर जाने की अनुमति नहीं है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई सेंट्रल इलाके में स्थित इस अस्पताल में कल 3 डॉक्टर 23 नर्स सहित कुल 26 नमूने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही अस्पताल में मौजूद 270 लोगो का swab लिया गया था। अब वोकहार्ट अस्पताल के 54 स्टाफ में कोरोना डिटेक्ट हुआ है। 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि के बाद अस्पताल को कल ही सील किया गया था। अब ये आंकडा 50 का हो गया है अभी बाकी स्टाफ का रिपोर्ट आना बाकी है। 

राज्य के ताजा आंकड़ों की बात करें तो राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 868 पहुंच गई है। जबकि कुल मौत की संख्या 52 हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है जहां कुल 526 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं औश्र अबतक 34 मौत हो चुकी हैं। वहीं पुणे (शहर और ग्रामीण) में 141 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। इसके अलावा ठाणे (MMRDA क्षेत्र मुंबई के अलावा) में 85 पॉजिटिव केस और 9 की मौतें हुई हैं। साथ ही सांगली में 25 पाजिटिव, अहमदनगर में 23 पॉजिटिव, नागपुर में 17, औरंगाबाद में 10 पॉजिटिव और 1 की मौत हुई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र