1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर
  4. महाराष्ट्र के नागपुर में 12 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव, मुंबई में 40 वर्षीय महिला की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में 12 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव, मुंबई में 40 वर्षीय महिला की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 01:02 pm IST

नागपुर से एक 12 साल की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। दूसरी ओर मुंबई में एक 40 वर्षीय महिला की मौत की खबर थी।

Corona Virus (Representational Image) - India TV Hindi
Corona Virus (Representational Image) 

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इस बीच नागपुर से एक 12 साल की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। बता दें कि कल ही इस बच्ची के परिवार का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके साथ ही अब तक नागपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। दूसरी ओर मुंबई में एक 40 वर्षीय महिला की मौत की खबर थी। यह महिला कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर में रहने वाली एक 12 साल की लडकी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। कल ही इसके परिवार का एक सदस्य पॉजिटिव पाया गया था, लड़की का इलाज नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज मे चल रहा है। अब तक नागपुर मे 12 positive मरीज मिले है,इनमे से 3 इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके है,1140 लोगो को होम क्वारंटाइन किया गया है। 

मुंबई में 40 साल की महिला की मौत 

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले मुंबई से सामने आए हैं। आज यहां एक 40 साल की महिला की मौत हो गई। हाल ही में यह महिला कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई थी। आज रविवार (29 मार्च) को सुबह साढ़े 9 बजे महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 193 पहुंच गई। पुणे में 5, मुंबई में 4, जलगांव-सांगली-नागपुर में 1-1 नए मामले सामने आए हैं। भारत में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। nagpur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र