1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: नागपुर CP का तबादला, रथ में बैठा आला अधिकारियों ने दी विदाई, भाषण के दौरान हुए भावुक

VIDEO: नागपुर CP का तबादला, रथ में बैठा आला अधिकारियों ने दी विदाई, भाषण के दौरान हुए भावुक

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 01, 2024 06:46 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 06:49 pm IST

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 58 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें महाराष्ट्र के नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का भी नाम है, जिनका तबादला नागपुर से पुणे शहर में कर दिया गया है।

नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का तबादला हुआ।- India TV Hindi
नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का तबादला हुआ।

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात के बाद महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। महाराष्ट्र में बुधवार को 58 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इसमें महाराष्ट्र के नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का भी नाम है, जिनका तबादला नागपुर से पुणे शहर में कर दिया गया है। अब वो पुणे के पुलिस आयुक्त होंगे। बदली वाली जगह में जाने से पहले उन्होंने नागपुर की ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर अस्वती दोरजे को अपना कामकाज हैंडओवर किया, जिसके बाद बैंड के साथ उनको विदाई दी गई। 

परंपरा कई सालों से चली आ रही है

नागपुर पुलिस की ओर से एक जिप्सी को रथ के रूप में फूलो से सजाया गया था, जिस पर अमितेश कुमार को चढ़ाया गया। उस रथ को पुलिस के आला अधिकारियो ने ही खींचा और अमितेश कुमार को विदा किया। नागपुर में ये परंपरा कई सालों से चली आ रही है। इस दौरान अमितेश कुमार भावुक भी हो गए। उन्होंने भाषण के दौरान नागपुर की जनता, पुलिस स्टाफ को परिवार बताया और भावुक हुए। हालांकि, अमितेश कुमार ने अपने इस कार्यकाल को यादगार बताया। साथ ही कहा कि पुलिस की जॉब चैलेंजिंग होती है और नागपुर में भी उनको कई चुनौतियां मिली। बॉडी ऑफेंस यानी मर्डर हमेशा से ही चैलेंजिंग रही, लेकिन टीम ने अच्छे से हैंडल किया और हमने इस पर काबू भी पाया है। 

महाराष्ट्र में पुलिस अधिकारियों का तबादला

बता दें कि नागपुर के पुलिस कमिश्न  IPS अधिकारी रवींद्र सिंघल को बनाया गया है। छत्रपति शंभाजी नगर रेंज के IG का पदभार IPS अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा को दिया गया है, जो पहले मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर के पद पर थे। IPS अधिकारी अंकित गोयल को गढ़चिरौली रेंज का DIG बनाया गया है। IPS अधिकारी शहाजी उमाप को मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच का एडिशनल कमिश्नर बनाया गया। IPS अधिकारी विक्रम देशमाने को नासिक ग्रामीण का SP बनाया गया है। इसके अलावा IPS अधिकारी महेश्वर रेड्डी को जलगांव का SP और अजय कुमार बंसल को जालना का SP बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।