1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुलिसवाले के कमरे में भेज दी उज्बेकिस्तान की 23 वर्षीय लड़की... फिर ऐसे हुआ इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा

पुलिसवाले के कमरे में भेज दी उज्बेकिस्तान की 23 वर्षीय लड़की... फिर ऐसे हुआ इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 04, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 05:24 pm IST

आरोपी महिला ने पूरा होटल ही किराए पर ले लिया था। इसके लिए वह हर महीने ढाई लाख रुपये चुकाती थी। होटल में ग्राहकों की मर्जी के अनुसार विदेशी लड़कियां बुलाई जाती थीं। एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।

Nagpur hotel paradise - India TV Hindi
इसी होटल से चल रहा था सेक्स रैकेट Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नागपुर से इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां शहर के बीचो बीच बने एक होटल में ग्राहकों को विदेशी लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। इसके बाद एक उजबेकिस्तानी लड़की उसके पास भेजी गई। ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने अपने साथियों को बुलाया और होटल चलाने वाली महिला के साथ बात करने लगा। इसके बाद होटल चलाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह पूरा रैकेट दिल्ली से चलता था। मुख्य आरोपी विदेश से लड़कियां बुलाकर लाता था और ग्राहकों की मांग के हिसाब से उन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। नागपुर में उजबेकिस्तान की जो लड़की मिली है, वह भी उसी दिन फ्लाइट से नागपुर पहुंची थी।

होटल पैराडाइस में कई दिनों से चल रहा था रैकेट

नागपुर शहर के बीचोबीच बने पैराडाइस होटल में कई दिनों से एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां रूस, उज्बेकिस्तान सहित अन्य-अन्य देशों से लड़कियों को बुलाया जाता था और इसी होटल में ग्राहक उनसे मिलते थे। आरोपियों ने पूरा होटल ही ढाई लाख रुपये महीने के किराये पर ले लिया था। इस होटल में रुकने वाले ग्राहकों को विदेशी महिलाओं की सेवा ऑफर की जाती थी। इस बात की जानकारी नागपुर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग को लगी। इसके बाद होटल में एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया।

कैसे हुई छापेमारी

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने 2000 रुपये पहले जमा किये और विदेशी महिला को 5500 रुपये भेजे। इसके साथ ही उसे होटल का बिल भी अलग से दिया गया। बिल भरने के बाद पुलिसकर्मी के कमरे में उज्बेकिस्तान की 23 वर्षीय लड़की भेजी गई। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारा और होटल में सेक्स रैकेट चला रही रश्मि आंनद खत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

दिल्ली से चल रहा पूरा रैकेट

पुलिस के मुताबिक ये पूरा रैकेट दिल्ली से कृष्ण कुमार उर्फ राधे देशराज चलाता है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग देशों से लड़कियों को बुलाकर जिश्मफरोशी का धंधा करवाता है। फिलहाल कृष्ण कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस ने इसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। नागपुर में मिली उजबेकिस्तान की लड़की टूरिस्ट वीसा पर भारत आई थी, उसे इस सेक्स रैकेट के चंगुल से बचाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।