1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर
  4. महाराष्‍ट्र: नागपुर में तीन चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार, गोमांस रखने का आरोप

महाराष्‍ट्र: नागपुर में तीन चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार, गोमांस रखने का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2019 08:05 am IST,  Updated : Feb 02, 2019 08:05 am IST

नागपुर देहात पुलिस ने शुक्रवार को कथित रूप से गोमांस रखने पर चीन के तीन नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

BEEF Case- India TV Hindi
BEEF Case

नागपुर देहात पुलिस ने शुक्रवार को कथित रूप से गोमांस रखने पर चीन के तीन नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने 18 जनवरी को जिले के खापा में गुमगांव माइंस की तरफ जा रही एक कार को रोका था और उसमें से दस किलोग्राम मांस बरामद किया था। 

पुलिस ने उसके चालक और एक अन्य व्यक्ति के साथ चीन के तीन नागरिकों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कहा कि मांस के नमूनों को रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया जिसमें खुलासा हुआ कि यह गाय का मांस है। 

इसके बाद पुलिस ने चीन के नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया। एक अदालत ने उन्हें 14 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। nagpur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र