1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लूट और हत्या के 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, घटनास्थल पर कराई परेड; VIDEO आया सामने

लूट और हत्या के 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, घटनास्थल पर कराई परेड; VIDEO आया सामने

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Malaika Imam
 Published : Jul 21, 2026 01:45 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 01:54 pm IST

ऑटो चालक की हत्या करने और डिलीवरी बॉय को लूटने के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने वारदात वाले इलाकों में उनकी सरेआम परेड भी कराई।

पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड।- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के नागपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बेहद सख्त रुख देखने को मिला। शहर के मनकापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरेवाड़ा रोड पर महज दो दिन पहले लूटपाट के इरादे से एक ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या करने और डिलीवरी बॉय को लूटने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने न केवल चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार किया, बल्कि वारदात वाले इलाकों में उनकी सरेआम परेड भी कराई। दरअसल, घटना दो दिन पूर्व मनकापुर थाना क्षेत्र के गोरेवाड़ा रोड पर घटी थी, जहां बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से एक के बाद एक दो वारदात को अंजाम दिया।

स्विगी डिलीवरी बॉय से लूट

आरोपियों ने सबसे पहले सड़क से गुजर रहे एक स्विगी डिलीवरी बॉय को निशाना बनाया। उसके साथ जमकर मारपीट की गई और डरा-धमकाकर उससे 1,000 रुपये नकद छीन लिए गए।

लूट का ऑटो चालक ने किया विरोध, तो...

इस घटना के तुरंत बाद बदमाशों ने कैटरिंग का काम निपटाकर घर लौट रहे एक ऑटो को रोक लिया। घटना शनिवार रात की है। बदमाशों ने रात करीब 12:30 बजे एक मंदिर के पास ऑटो को रोक लिया और उसमें सवार महिला और पुरुषों से लूटपाट की कोशिश की गई। जब ऑटो चालक ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हरकत में आई पुलिस, 7 आरोपियों को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही मनकापुर पुलिस टीम एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर सभी 7 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को उस मुख्य घटनास्थल पर ले गई, जहां-जहां वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा, जिन-जिन इलाकों से होकर आरोपी वारदात के बाद फरार हुए थे, उन सभी क्षेत्रों में भी पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों की पैदल परेड कराई गई। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और कड़े कदम की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि नागपुर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अपराध को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें-

6 महीने का था तब पिता की हत्या हुई, 23 साल बाद बेटे ने लिया बदला; मामले का ऐसे हुआ खुलासा, 4 गिरफ्तार

गाजियाबाद-दिल्ली रूट पर बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे; कई ट्रेनें रद्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।