1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर पुलिस भर्ती: 336 इंजीनियर और 5 किन्नरों ने भी किया आवेदन, महिला-पुरुष खुद तय करेंगे कैटेगरी

नागपुर पुलिस भर्ती: 336 इंजीनियर और 5 किन्नरों ने भी किया आवेदन, महिला-पुरुष खुद तय करेंगे कैटेगरी

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 28, 2024 10:03 am IST,  Updated : Jun 28, 2024 10:03 am IST

8264 से ज्यादा ग्रैजुएट लोगों ने पुलिस भारती के लिए आवेदन किया है। पोस्ट ग्रेजुएट 1356 से ज्यादा है। इंजीनियर 336 और लॉ ग्रेजुएट 2 हैं।

Nagpur police Recruitment- India TV Hindi
नागपुर पुलिस भर्ती Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र पुलिस के लिए नागपुर में हो रही भर्ती में पांच किन्नरों ने भी आवेदन किया है। पुलिस विभाग और जेल विभाग के लिए पांच-पांच किन्नर उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। किन्नरों को खुद यह तय करना होगा की भर्ती प्रक्रिया के तहत वह अपने आप को महिलाओं उम्मीदवारों की श्रेणी में रखते हैं या पुरुष उम्मीदवारों की श्रेणी में रखते हैं। किन्नर उम्मीदवार जो भी श्रेणी चुनेंगे, उसी श्रेणी के हिसाब से उनकी भर्ती की जाएगी। यदि किन्नर महिला श्रेणी में आवेदन करते हैं, तो उनके लिए सभी मापदंड वही होंगे, जो अन्य महिला उम्मीदवारों के लिए होंगे। यदि वह पुरुष कैटेगरी में आवेदन करते हैं तो उन्हें पुरुषों के मानदंड के हिसाब से परीक्षा पास करनी होगी।

नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने बताया कि तृतीय पंथी और ट्रांसजेंडर के लिए भी पूरी प्रक्रिया अन्य लोगों के हिसाब से रखी गई है, जिन लोगों ने अप्लाई किया है उनमें से दो ग्रेजुएट हैं। एक ने फार्मेसी भी किया है। दो ने 12वीं पास किया है। ये लोग पुलिस फोर्स में आ रहे हैं यह खुशी की बात है। वह किस महिला या पुरुष किस वर्ग में आ रहे हैं, यह उनको खुद तय करना पड़ेगा। चयन के बाद उनकी पुलिस की जॉब  उसी वर्ग आधार पर जारी रहेगी। सिंघल ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी पहल है, उन्हें देश का सेवा करने का मौका मिलेगा। समाज जो उनको अलग तरीके से देखता है, उससे बाहर निकलने का मौका मिलेगा। ये लोग अन्य किन्नरों के लिए भी पेरणा का स्त्रोत बनेंगे।

इंजीनियर-वकील के आवेदन

रविंद्र सिंघल ने बताया कि इस बार बहुत ज्यादा पढ़े लिखे लोगों ने आवेदन किया है। इंजीनियर, लॉयर, पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट के बड़ी संख्या में इस बार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन आए हैं। 8264 से ज्यादा ग्रैजुएट लोगों ने पुलिस भारती के लिए आवेदन किया है। पोस्ट ग्रेजुएट 1356 से ज्यादा है। इंजीनियर 336 और लॉ ग्रेजुएट 2 हैं। 12वीं के आगे की पढ़ाई करने वाले काफी ज्यादा युवा पुलिस भर्ती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। उच्च शिक्षित युवाओं ने इस भर्ती में बढ़-कर कर हिस्सा लिया है।

कितने पदों पर हो रही भर्ती?

नागपुर पुलिस मुख्यालय की तरफ से पुलिस सिपाही के 347 और जेल विभाग के 255 पदों के लिए यह प्रक्रिया शुरू हुई है। पुलिस सिपाही के पद के लिए कुल 29987 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इसमें 7713 महिलाएं हैं। जेल में कर्मचारी पद के लिए 55297 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें 15618 महिलाएं हैं। भर्ती प्रक्रिया में प्रमाण पत्र की पड़ताल, छाती और ऊंचाई का नाप जोख के बाद 100 मीटर की दौड़। 1600 और 800 मीटर की दौड़ करनी पड़ेगी। बायोमेट्रिक पद्धति से पहचान होने के बाद मैदान के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। सीसीटीवी की निगरानी में भर्ती की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।