1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नांदेड से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का हुआ निधन, कई दिनों से थे बीमार

नांदेड से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का हुआ निधन, कई दिनों से थे बीमार

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 26, 2024 07:47 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 09:00 am IST

महाराष्ट्रे के नांदेड सांसद वसंत चव्हाण का आज सुबह निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें काफी लंबे वक्त से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का हुआ निधन- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का हुआ निधन Image Source : INSTAGRAM

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नांदेड के सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया है। वसंतराव चव्हाण कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सासंद थे। बताया जा रहा कि काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वसंत चव्हाण 70 साल के थे। 15 दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद नांदेड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिन बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुबह हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, चव्हाण को फेफड़ों में संक्रमण के कारण हैदराबाद के KIM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ब्लड प्रेशर भी कम था। आज सुबह करीब 3 बजे वसंत चव्हाण ने आखरी सांस ली। बता दें कि शाम तक वसंत चव्हाण के पार्थिव शरीर को उनके गांव लाया जाएगा। बता दें कि वसंत चव्हाण को आम लोगों का नेता कहा जाता था। वसंत चव्हाण के दुखद निधन पर अशोक चव्हाण, नेता विपक्ष विजय वड्डेटीवार सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

69 की उम्र में बीजेपी को हराया

वसंत चव्हाण महाराष्ट्र के मराठवाडा के बड़े कांग्रेस नेता थे। वसंत चव्हाण विधायक भी रहें। 69 साल की उम्र में उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता भी। वसंत चव्हाण ने 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के बड़े नेता प्रतापराव चिखलीकर को हराया था। बता दें कि वसंत चव्हाण को राजनीति का जाइंट किलर भी कहा जाता था।

 

ये भी पढ़ें:

TISS के छात्र का अपार्टमेंट में मिला शव, मौत की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।