1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. NEET Paper Leak: पेपर खरीदने वाले अभिभावकों से CBI की पूछताछ, 5-10 लाख रुपये किया था भुगतान

NEET Paper Leak: पेपर खरीदने वाले अभिभावकों से CBI की पूछताछ, 5-10 लाख रुपये किया था भुगतान

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 18, 2026 11:08 am IST,  Updated : May 18, 2026 11:21 am IST

जिन अभिभावकों ने लाखों रुपये देकर NEET का पेपर खरीदा वह भी सीबीआई की रडार पर हैं। आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटियों के लिए NEET के पेपर खरीदे और लगभग 5 लाख से 10 लाख के बीच भुगतान किया।

NEET Paper Leak- India TV Hindi
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अभिभावकों से की पूछताछ। Image Source : FILE (PTI)

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच मास्टरमाइंड और बिचौलियों के बाद अब पेपर खरीदने वाले अभिभावकों तक पहुंची है। सीबीआई जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और मनीषा मंधारे दोनों खुद एक नामी शिक्षक हैं, इसलिए दोनों के पास स्टूडेंट का बड़ा डाटा मौजूद था।

सीबीआई अपनी जांच में अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक के तार महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में गिरफ्तार मास्टरमाइंडों द्वारा कहां तक पहुंचा हुआ था। इसी तर्ज पर नाशिक, लातूर, बीड, अहिल्यानगर, पुणे और राज्य के कई कोचिंग इंस्टीट्यूट में सीबीआई द्वारा पूछताछ की जा रही है।

नांदेड़ में एक परिवार से 8 घंटे पूछताछ

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी एक परिवार से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की गई, क्योंकि अपने बच्चों के लिए जिन अभिभावकों ने लाखों रुपये देकर NEET का पेपर खरीदा वह भी सीबीआई की रडार पर हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित विद्युत नगर इलाके में सीबीआई की आठ अलग-अलग टीमों ने कुछ परिवारों से पूछताछ की। आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटियों के लिए NEET के पेपर खरीदे और लगभग 5 लाख से 10 लाख के बीच भुगतान किया।

अब तक हुईं गिरफ्तारियां 

बता दें कि NEET पेपर लीक में मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पीवी कुलकर्णी, मनीषा गुरुनाथ मंधारे, मनीषा वाघमारे, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, यश यादव, दिनेश बिवाल, मांगीलाल बिवाल और विकास बिवाल शामिल हैं। सबसे ज्यादा 5 आरोपी महाराष्ट्र से हैं। तीन राजस्थान और एक आरोपी हरियाणा का है।

ये भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों में बढ़ी अधिकतम आयु सीमा, जानें अब कितनी होगी एज लिमिट

"बंगाल की हालत जम्मू-कश्मीर से भी बदतर", दिलीप घोष का बड़ा बयान, वंदे मातरम् पर क्या बोले?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।