मुंबई: महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? इस सवाल को लेकर जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुन लिया गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चयन किया। विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद आज महायुति के तीनों नेता राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे हैं और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में ऐतिहासिक शपथ समारोह होगा। महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें।