1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र की एक महिला के पेट से निकले 1.5 किलो कील और अंगूठी

महाराष्ट्र की एक महिला के पेट से निकले 1.5 किलो कील और अंगूठी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2018 03:15 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 03:15 pm IST
iron pins- India TV Hindi
iron pins

 महाराष्ट्र: कील, सेफ्टी पिन, यू पिन, हेयर पिन जैसी सभी चीजें आको किसी हार्डवेयर की दुकान में मिलती हैं तो वहीं चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, चूड़ियां जैसी सभी चीजें आपको किसी ज्वैलरी की दुकान में मिलती हैं। मगर इस बार यह सब चीजें एक महिला के पेट से मिली हैं। इस बात की जानकारी तब हुई जब सिविल अस्पताल में महिला क इलाज कराने के लिए ले जाया गया। महाराष्ट्र के शिर्डी में रहने वाली महिला के पेट में यह सब चीजें मिली हैं।

संगीता नाम की महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष होगी को 31 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य के सरकारी अस्पताल से सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। महिला के पेट में दर्द होने की वजह से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया था।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि महिला का पेट पत्थर की तरह हो चुका है। एक्स-रे रिपोर्ट से चला कि उके पेट में गांठे हैं। जबकि एक सेफ्टी पिन उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और एक पिन पेट की दीवारों को नुकसान पहुंचा रही है। जिसकी वजह से जल्द से जल्द उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

यह ऑपरेशन ढाई घंटे तक चला जिसमें डॉक्टर को महिला के पेट से धार वाले धातु, ज्वैलरी जैसी कई चीजें लगभग 1.5 किलो की मिली।ऑपरेशन के बाद एक्स-रे जांच में पता चला कि अब महिला के पेट में इस तरह का कोई सामान नहीं है। संगीता का मानसिक सतुंलन ठीक नहीं है जिसकी वजह से वह सड़कों पर घूमती रहती है।  जहां से उन्हें इलाज के लिए पागलखाने में दाखिल कराया गया।

डॉक्टर परमार ने बताया कि धार वाली चीजें खाना एक मानसिक बीमारी होती है। इस बीमारी को एक्यूफजी कहते हैं। इस बीमारी से बहुत ही कम लोग ग्रसित होते हैं। वह य़ह सभी सामान काफी समय से खा रही थी। जिसकी वजह से यह उनके पेट में इकट्ठे हो गए।

Also Read: 

हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

अगले 24 घंटे में तेज होगा चक्रवात ‘गाजा’, उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र