1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 1895 लोगों में 1259 सिर्फ मुंबई से, एक दिन में सामने आए 134 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 1895 लोगों में 1259 सिर्फ मुंबई से, एक दिन में सामने आए 134 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 01:35 pm IST

महाराष्ट्र भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र बन गया है। देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।

Coronavirus Cases in Maharashtra - India TV Hindi
Coronavirus Cases in Maharashtra  Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र बन गया है। देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या 8,356‬ पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना पॉजीटिव के 909 मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में अब तक 1895 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों में सबसे अधिक संख्या राजधानी मुंबई में है। यहां पर अब तक कोरोना वायरस से अब तक 1259 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 134 नए मामले सामने आए हैं,जिसमें से 113 मामले सिर्फ मुंबई से सामने आए हैं। यहां का धारावी इलाका कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बना हुआ है। जहां कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मुंबई के ताज होटल के 6 कर्मचारी भी  कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। 

राज्य के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में रायगढ़, अमरावती, भिवंडी, पिंपरी चिंचवड़ में एक एक मामला सामने आया है। वहीं पुणे से 4 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही मीरा भयंदर से 7 और नवी मुंबई, ठाणे और वसई विरार से 2 मरीज सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 1895 मामले सामने आ चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र