1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: भारत को किस क्षेत्र में होना होगा मजबूत? तभी आगे बढ़ेगी विश्व गुरु की छवि, नितिन गडकरी ने बताया

VIDEO: भारत को किस क्षेत्र में होना होगा मजबूत? तभी आगे बढ़ेगी विश्व गुरु की छवि, नितिन गडकरी ने बताया

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 10, 2025 11:46 am IST,  Updated : Aug 10, 2025 11:52 am IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विश्व में हम अनेक तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी Image Source : REPORTER INPUT

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। नागपुर के विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भारत को विश्व गुरु की छवि को आगे बढ़ाना है तो हमें भी टेक्नोलॉजी और आर्थिक क्षेत्र में मजबूत होना होगा। 

आर्थिक रूप से मजबूत देश कर रहे दादागिरी

गडकरी ने कहा की आज वह देश दादागिरी कर पा रहे हैं, क्योंकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हैं। उनके पास टेक्नोलॉजी भी है। हमें भी अपने आयात को कम करना होगा। निर्यात को बढ़ाना होगा, तभी हम मजबूती से खड़े हो पाएंगे। 

दुनिया को बस झुकाने वाला चाहिए

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में अभी जिन विषयों पर चर्चा हो रही है। वो उसका नाम नहीं लेना चाहते। विश्व में हम अनेक तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए। 

अच्छी टेक्नोलॉजी और रिसर्च

गडकरी ने कहा कि अगर हमारे पास उनसे अच्छी टेक्नोलॉजी और रिसर्च आएंगे तो हमें दादागिरी नहीं करनी है। हमारी संस्कृति कहती है कि विश्व का कल्याण हो, हमने अभी नहीं कहा कि अपना कल्याण पहले करो फिर दुनिया का करो।

सभी समस्याओं का उपाय साइंस और टेक्नोलॉजी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे बड़ी राष्ट्रभक्ति यह हो सकती है कि हम अपने इंपोर्ट को कम करें और एक्सपोर्ट को बढ़ाएं। यही चीज विश्व गुरु बनने के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि दुनिया की सभी समस्याओं का उपाय साइंस और टेक्नोलॉजी और नॉलेज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।