1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Nupur Sharma Controversy: पैगंबर पर नूपुर शर्मा के बयान को लेकर महाराष्ट्र भर में विरोध, हजारों की संख्या में जुटे मुस्लिम

Nupur Sharma Controversy: पैगंबर पर नूपुर शर्मा के बयान को लेकर महाराष्ट्र भर में विरोध, हजारों की संख्या में जुटे मुस्लिम

 Reported By: Namrata Dubey
 Published : Jun 10, 2022 06:22 pm IST,  Updated : Jun 10, 2022 06:22 pm IST

बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर पर की गई टिप्पणियों को लेकर ये बवाल देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, झारखंड के बाद ये विरोध महाराष्ट्र तक भी पहुंच गया।

Protest erupts in many cities of Maharashtra over controversial remark on Prophet Mohammad - India TV Hindi
Protest erupts in many cities of Maharashtra over controversial remark on Prophet Mohammad  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पैगंबर पर विवादित बयान को लेकर कई राज्यों में विरोध
  • नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में शहर-शहर हुए प्रदर्शन
  • जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या नें जुटे मुसलमान

Nupur Sharma Controversy: पैगंबर पर विवादित बयान को लेकर आज देशभर में जगह-जगह मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर पर की गई टिप्पणियों को लेकर ये बवाल देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, झारखंड के बाद ये विरोध महाराष्ट्र तक भी पहुंच गया। महाराष्ट्र के मुंबई, पनवेल, अहमदनगर, औरंगाबाद और सोलापुर जैसे शहरों में नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुस्लिमों ने अपना विरोध जताया।

मुंबई के माटुंगा में प्रदर्शन 

मुंबई के माटुंगा में अशरफिया मस्जिद के बाहर सिग्नेचर कैंपिंग के साथ भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार की नमाज के बाद ये विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। मस्जिद के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे और नारे लगा रहे थे। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर्स के साथ सिग्नेचर कैंपिंग किया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोस्टर्स हटवा दिए। 

पनवेल में भी जुटे हजारों मुस्लिम

महाराष्ट्र के पनवेल में भी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। पनवेल में मुस्लिम समाज ने नूपर शर्मा के खिलाफ निषेध मोर्चा निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रदर्शन जुटे और पुलिस बंदोबस्त भी हैं। पनवेल में आज जुमा की नमाज के बाद हजारों लोगो ने प्रदर्शन किया।

अहमदनगर में नमाज के बाद धरना

अहमदनगर में भी नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने रोष व्यक्त किया। मुसलमानों की ओर से जुमे की नमाज के बाद धरना दिया और जिला अधिकारी को पत्र भी सौंपा। इतना ही नहीं अहमदनगर में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के समर्थन में जिले में मुसलमानों ने बंद का आह्वान किया। बता दें कि नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम ब्रदरहुड ने ये बंद रखा है। मुस्लिम ब्रदरहुड ने सुमदाय के लोगों से शांति से बंद का पालन करने का आह्वान किया था। इस दौरान मुस्लिम ब्रदरहुड ने नफरत की राजनीति को समाप्त करने का भी आह्वान किया।

औरंगाबाद में भी विरोध प्रदर्शन

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय ने आज नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र के अगल-अलग शहरों में जुमे की नमाज के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन, औरंगाबाद में भी देखने को मिले। नूपुर शर्मा के खिलाफ औरंगाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान हजारों की भीड़ जुटी थी।

सोलापुर में DM ऑफिस के सामने प्रदर्शन 

नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ विरोध महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों के बाद सोलपुर में भी देखने को मिला। महाराष्ट्र के सोलापुर में AMIM की तरफ से ये प्रदर्शन किया गया। सोलापुर के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ये विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।