1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में Coronavirus से संक्रमित पुलिसकर्मी की मौत, शहर में मरने वालों का आंकड़ा 191 हुआ

मुंबई में Coronavirus से संक्रमित पुलिसकर्मी की मौत, शहर में मरने वालों का आंकड़ा 191 हुआ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 08:38 pm IST

मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित पुलिस के 57 वर्षीय सिपाही की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिपाही पश्चिमी उपनगर में एक पुलिस थाने से जुड़ा था।

मुंबई में Coronavirus से संक्रमित पुलिसकर्मी की मौत, शहर में मरने वालों का आंकड़ा 191 हुआ - India TV Hindi
मुंबई में Coronavirus से संक्रमित पुलिसकर्मी की मौत, शहर में मरने वालों का आंकड़ा 191 हुआ  Image Source : FILE

मुंबई: मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित पुलिस के 57 वर्षीय सिपाही की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिपाही पश्चिमी उपनगर में एक पुलिस थाने से जुड़ा था। वह दक्षिण मुंबई के वर्ली नाका इलाके में रहता था। इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में अबतक 15 अधिकारियों समेत कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारी ने कहा था, ''महाराष्ट्र में अब तक 15 पुलिस अधिकारियों समेत कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।'' अधिकारी ने कहा कि इनमें से तीन पुलिस अधिकारियों और चार पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 6817 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 957 लोग ठीक हो गए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। हालांकि, राज्य में 301 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, सिर्फ मुंबई में ही आज कोरोना वायरस से 12 लोगों की मौत हुई, जिसके साथ ही मुंबई में वायरस से मरने वालों की संख्या 191 हो गई।

शनिवार तक मुंबई में कुल 4870 कोरोना पॉजिटिव लोग मिले। इनमें से 281 कोरोना पॉजिटिव केस शनिवार को सामने आए। इन मामलों के सामने आने के साथ ही मुंबई में कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 4870 पर पहुंची। फिलहाल, मुंबई में 3917 कोरोना वायरस के एक्टिव केस हैं।

वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो शनिवार को भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24,942 हो गई है, जिसमें से 18953 सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कुल 24,942  संक्रमित लोगों में से 5,209 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 779 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।