1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में अभी भी मिल रही नकली शराब, बेचने वाली महिला बोली-'हम कोई मिलावट नहीं करते'

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में अभी भी मिल रही नकली शराब, बेचने वाली महिला बोली-'हम कोई मिलावट नहीं करते'

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 29, 2026 11:41 pm IST,  Updated : May 29, 2026 11:41 pm IST

इंडिया टीवी की टीम पुलिस के साथ पहुंची तो एक व्यक्ति अवैध शराब खरीदकर निकल रहा था। उससे शराब की थैली लेकर पुलिसकर्मी को सौंप दी गई। शराब बेचने वाली महिला ने कहा कि उसकी दुकान में कोई मिलावट नहीं होती है।

Hooch- India TV Hindi
जहरीली शराब से मौत के बाद बवाल Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में नकली शराब पीने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके बावजूद यहां अवैध शराब आराम से खुलेआम बिक रही है। लोकल सूत्रों से इंडिया टीवी को एक लोकेशन के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद हमने नजदीकी पुलिस स्टेशन को पहले ही सूचित किया। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, हमारी टीम भी पुलिस के गाड़ी के साथ अंदर घुसी। एक शख्स ने पहले ही हाथ में शराब खरीद रखी थी उसे लेकर हमने कांस्टेबल संजय शिरसाट (देहु रोड पुलिस स्टेशन) को हैंडओवर किया। 

इंडिया टीवी की टीम ने कई बार सवाल पूछा कि जब इंडिया टीवी की टीम आकर इस तरह की लोकेशन पर ग्राउंड रिपोर्ट कर सकती है तो पुलिस को कोई सूचना क्यों नहीं है। कुछ देर बाद ₹20 रुपए की वही प्लास्टिक की थैलियां जमीन पर फेंकी मिली। जिस महिला के संरक्षण में यहां शराब बन रही थी उसका कहना है कि हमारी शराब में कोई मिलावट नहीं होती है।

पुणे में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत

पिंपरी चिंचवड और पुणे शहर में संदिग्ध नकली शराब पीने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य तस्कर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया और कहा कि नकली शराब की आपूर्ति में शामिल पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पूरी घटना की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। पिंपरी चिंचवड के फुगेवाड़ी इलाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुणे के हडपसर स्थित पांढरे मला क्षेत्र में चार अन्य लोगों की संदिग्ध जहरीली शराब पीने से जान चली गई। पुलिस ने बताया कि जहरीली शराब पीने के संदेह में पांच अन्य पुरुषों का पिंपरी चिंचवड़ के एक अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

जहरीली शराब से इन लोगों की मौत

पांडुरंग सखाराम फुगे (53)

अकबर अजीमखान पठान (48)
राजेश शांताराम राजपूत (50)
आनंद पांडेराव देसाई (53)
आनंद काशीनाथ निकालजे (64)
भीमन्ना बसन्ना नगरल (27)
अक्षय अशोक अवसरमल (28)
सचिन रामचंद्र नेटके (36)
सुरप्पा मनप्पा बंगारी (55)
राजू राठौड़ (34)

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने करनेलसिंह तख्तसिंह विरका (73), गुरमंगतसिंह करनेलसिंह विरका (45), योगेश रामचन्द्र वानखेड़े (23), राधेशाम हरिराम प्रजापति (35), इंदरजीत कौर करनेलसिंह विरका (60) और कल्पेश अग्रवाल (29) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार करनेलसिंह, गुरमंगतसिंह, वानखेड़े और प्रजापति को आठ जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है जबकि इंदरजीत और अग्रवाल को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। तेली ने बताया, "उन पर गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।"

यह भी पढ़ें-

800 रुपये घूस लेते पकड़ा, 19 साल बाद कोर्ट ने कर दिया बरी; आखिरकार न्याय मिला या मजाक?

पिंपरी चिंचवड में जहरीली शराब पीने से 14 की मौत, 8 आरोपी गिरफ्तार; CM ने दिए जांच के आदेश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।