1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे की एक ही फ्लाइट से नागपुर की यात्रा पर सियासत, जानें किसने क्या कहा

CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे की एक ही फ्लाइट से नागपुर की यात्रा पर सियासत, जानें किसने क्या कहा

 Reported By: Sameer Bhise Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 28, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 12:08 am IST

महाराष्ट्र की सियासत में इस समय एक नई चर्चा चल रही है। दरअसल हालही में सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट से नागपुर पहुंचे। इसको लेकर तमाम तरह की बयानबाजियां हो रही हैं।

Devendra Fadnavis- India TV Hindi
CM फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे Image Source : PTI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कुछ दिनों पहले एक ही फ्लाइट से नागपुर तक यात्रा की थी। इस यात्रा के बाद दोनों नेताओं को लेकर राजनीतिक अटकलें शुरू हो गईं।

उद्धव बोले- फडणवीस मुझे फ्लाइट में हताश नजर आए

उद्धव ठाकरे ने सभा में भाषण के दौरान देवेंद्र फडणवीस का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो ऑपरेशन टाइगर चलाया गया, दरअसल वो ऑपरेशन फडणवीस है। वे मुझे फ्लाइट में हताश नजर आए। उनके पर कतरे जा रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे शिवराज सिंह के साथ हुआ।

देवेंद्र फडणवीस ने क्या जवाब दिया था?

उद्धव ठाकरे के इस बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जवाब दिया और कहा, "फ्लाइट में बैठने से लेकर उतरने तक मैं मोबाइल देख रहा था इसलिए मेरी हताशा उन्हें कहां से नजर आई। दूसरी बात मैं मानव हूं इसलिए मेरे पंख भी नहीं हैं तो फिर मेरे पर कौन कतरेगा। लेकिन मेरे साथ महारष्ट्र की 14 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। मेरे वरिष्ठों का भी मुझे आशीर्वाद प्राप्त है, इसलिए आप फिक्र ना करें। इसलिए उद्धव जी की शुभकामनाएं, मैं स्वीकार करता हूं। 2019 में अगर हम साथ रहे होते तो तस्वीर अलग होती लेकिन उस वक्त वे उनकी शुभकामना नहीं दे सके, पर मैं उनकी शुभकामना स्वीकार करता हूं।

धाराशिव की सभा में उद्धव ने क्या कहा?

उद्धव ने कहा, "ये ऑपरेशन टाइगर नहीं ऑपरेशन फडणवीस है। जैसे मध्य प्रदेश का चुनाव भाजपा ने शिवराज सिंह के चेहरे पर जीता, वहां उन्हें सभी मामा...मामा कहते थे...आखिर में उन्हें मामा बना दिया। इस मामा का नामोनिशां ही मिटा दिया है क्योंकि ये मामा कल प्रधानमंत्री की रेस में आ सकता है। कल वो भाजपा के राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। फिर मामा को उल्लू बनाओ, बुला लिया मामा को ऊपर और डाल दिया कोने में। अब शिवराज सिंह का नाम कहीं दिखाई नहीं देता। इसका मतलब हर वो व्यक्ति जो प्रधानमंत्री की रेस में है, उसे हटा दो। कल मुझे देवेंद्र फडणवीस फ्लाइट में मिले, मुझे वे काफी हताश नजर आए। मैं सोच रहा था यह व्यक्ति मुख्यमंत्री है और ऐसे क्यों नजर आ रहा है।

पालघर में फडणवीस ने की मीडिया से बात

फ्लाइट मामले पर सीएम फडणवीस ने कहा, "उद्धव ठाकरे फ्लाइट के एक कोने में बैठे और मैं दूसरे कोने में बैठा हुआ था। मेरी आदत है कि मैं जब भी फ्लाइट में बैठता हूं तो मोबाइल में डाउनलोड किया हुआ कोई सिनेमा या ओटीटी सीरीज देखता हूं। फ्लाइट में बैठने से लेकर उतरने तक मैं मोबाइल देख रहा था। इसलिए मेरी हताशा उन्हें कहां से नजर आयी और दूसरी बात मैं मानव हूं इसलिए मेरे पंख भी नहीं हैं तो फिर मेरे पर कौन कतरेगा। मेरे साथ महारष्ट्र की 14 करोड़ जनता का आशीर्वाद । मेरे वरिष्ठों का भी मुझे आशीर्वाद प्राप्त है इसलिए आप फिक्र ना करें। 

उद्धव और फडणवीस के लहजे में नरमाहट की वजह शिंदे तो नहीं?

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में ज्यादा कैबिनेट पद हों या चुनावों में ज्यादा सीट की मांग हो, एकनाथ शिंदे हमेशा से ही बारगेन करते रहे हैं, जिसके चलते भाजपा नेताओं और उनकी पार्टी के नेताओं में संघर्ष नजर आया है। यहां उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों में एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच के रिश्तों में दूरियां साफ नजर आती रही हैं। ऐसे में ऑपरेशन टाइगर के बाद एकनाथ शिंदे ने एनडीए में खुद का कद बड़ा करने की कोशिश की है। एक दूसरे के खिलाफ सख्त जुबान का प्रयोग करने वाले उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के लहजे में नरमाहट की वजह एकनाथ शिंदे तो नहीं, ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में शुरू हो गयी है।

ये भी पढ़ें-

सांसदों ने छोड़ा साथ तो बौखलाए उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस से लेकर शिंदे तक पर बोला हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।