1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. राज्यपाल बदलने पर शुरू हुई राजनीति, NCP ने कसा तंज तो आदित्य ठाकरे ने बताई महाराष्ट्र की जीत

राज्यपाल बदलने पर शुरू हुई राजनीति, NCP ने कसा तंज तो आदित्य ठाकरे ने बताई महाराष्ट्र की जीत

 Reported By: Atul Singh, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 12, 2023 11:00 am IST,  Updated : Feb 12, 2023 01:42 pm IST

राष्ट्रपति ने जिन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है, उनमें लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल नियु​क्त किए गए हैं। वहीं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के गवर्नर होंगे।

Bhagat Singh Koshyari- India TV Hindi
भगत सिंह कोश्यारी Image Source : FILE

मुंबई: राष्ट्रपति ने 12 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपाल और उपराज्यपाल बदल दिए हैं। इस बदलाव में महाराष्ट्र के भी राज्यपाल बदले गए हैं। कुछ दिनों पहले ही भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वे अब राज्यपाल के तौर पर काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद नए राज्यपाल के तौर पर रमेश बैंस की नियुक्ति की गई है। इस बदलाव के बाद राज्य में राजनीति शुरू हो गई है। 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को बदले जाने और नए राज्यपाल की घोषणा के बाद राज्य के एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर खुशी जताई है। जयंत पाटिल ने अपने ट्वीट में कहा, "महापुरुषों की अवहेलना करने वाले और संविधान के विरुद्ध काम करके एक असंवैधानिक सरकार को शपथ दिलाने वाले सज्जन द्वारा शासन को कलंकित किया गया है। महा विकास अघाड़ी राज्यपाल बदलने की मांग कर रहा था, हम महाराष्ट्र में नए राज्यपाल की नियुक्ति के फैसले का स्वागत करते हैं।" 

यह महाराष्ट्र की जीत है - आदित्य ठाकरे 

वहीं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, "महाराष्ट्र की बड़ी जीत! महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल का इस्तीफा आखिरकार मंजूर! छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा पुले और सावित्री बाई फुले, हमारे संविधान, विधानसभा और लोकतांत्रिक आदर्शों का लगातार अपमान करने वाले को राज्यपाल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।"

वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि हम शुरू से यह मांग कर रहे थे की वर्तमान राज्यपाल भगत सिंग कोश्यारी की हमारे महाराष्ट्र से छुट्टी होनी चाहिए हमें नया राज्यपाल दिया जाए। जो हमारे महापुरुषों का बार बार अपमान करता हो उन्हें तत्काल बदला जाये आज हमारी मांग पूरी हुई।

 

ये भी पढ़ें - 

 

भारत जोड़ो यात्रा को बीच में ही छोड़ना चाहते थे राहुल गांधी, जानिए क्या थी वजह?

'हम जातिवाद के खिलाफ, भारत बने हिंदू राष्ट्र', आप की अदालत में बोले बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।