1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू, जीएसबी पंडाल ने कराया अब तक का सबसे महंगा बीमा, रकम 400 करोड़ के पार

मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू, जीएसबी पंडाल ने कराया अब तक का सबसे महंगा बीमा, रकम 400 करोड़ के पार

 Reported By: Saket Rai Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 25, 2024 09:08 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 09:08 pm IST

मुंबई में गणेशोत्सव को लेकर काफी उत्साह रहता है। इस मौके पर जीएसबी सेवा मंडल अपने भव्य आयोजन के लिए खूब फेमस होता है। इस बार भी जीएसबी पंडाल ने अब तक का सबसे महंगा इंश्योरेंस करवाया है।

GSB pandal- India TV Hindi
जीएसबी सेवा मंडल की झांकी की एक तस्वीर Image Source : FILE

मुंबई: मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच खबर मिली है कि जीएसबी पंडाल ने इस साल अब तक का सबसे महंगा इंश्योरेंस करवाया है। इस इंश्योरेंस की कीमत 400.58 करोड़ रुपए है। बता दें कि जीएसबी सेवा मंडल सबसे अमीर गणपति की मूर्ति के लिए हर वर्ष चर्चा में रहता है। 

क्या है पूरा मामला?

हर साल जीएसबी सेवा मंडल की तरफ से भव्य तरीके से गणेशोत्सव मनाया जाता है। जीएसबी के राजा प्रचलित गणपति पंडालों में से एक हैं। इन्हें 5 दिनों के लिए मुंबई के किंग सर्कल में स्थापित किया जाता है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल 400 करोड़ के बीमा में पंडाल में आने वाले भक्त, स्वयंसेवकों, रसोइयों, सेवा कर्मियों, पार्किंग और सुरक्षा कर्मचारियों, स्टॉल श्रमिकों को भी कवर किया जाएगा। 

इसके अलावा भी अन्य अलग-अलग नीतियों के आधार पर इस पंडाल में आने वाले भक्तों के अलावा भी सोने-चांदी और चोरी से लेकर प्राकृतिक आपदाओं के लिए भी यह पंडाल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है। जीएसबी सेवा मंडल इस वर्ष अपना 70वां वार्षिक गणेशोत्सव मना रहा है और मूर्ति का अनावरण 5 सितंबर को किया जाएगा। 

साल 2023 में लिया था 360 करोड़ से ज्यादा का बीमा कवर

साल 2023 में इस पंडाल ने 360.40 करोड़ रुपए का बीमा कवर लिया था। बता दें कि 5 दिनों के गणेश उत्सव में हर दिन लगभग 20 हजार से अधिक भक्त दर्शन के लिए आते हैं। पांच दिनों के इस उत्सव में 1 लाख से भी अधिक भक्त जीएसबी की गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।