1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मंगेतर को बहला-फुसलाकर किले पर ले गई सिया, धक्का देकर मार डाला, बताया हादसा पर पकड़ी गई

मंगेतर को बहला-फुसलाकर किले पर ले गई सिया, धक्का देकर मार डाला, बताया हादसा पर पकड़ी गई

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 23, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 12:59 pm IST

पुणे के लोनावला के लोहगढ़ किले में युवती द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हत्या को 'एक्सीडेंट' बताकर पुलिस को गुमराह करने वाली मंगेतर और उसका प्रेमी गिरफ्तार हो गए हैं।

lonavala girl killed her fiance- India TV Hindi
मृतक केतन अग्रवाल, मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी। Image Source : REPORTER

पुणे/लोनावला: महाराष्ट्र के लोनावला ग्रामीण क्षेत्र के ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची और अपने मंगेतर को किले से नीचे धकेल कर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में इस घटना को एक हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में इस हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने आरोपी मंगेतर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 18 जून 2026 की है। केतन अग्रवाल और सिया गोयल नाम के एक 'वुड-बी कपल' (मंगेतर), जिनकी सगाई फरवरी 2026 में हुई थी, लोनावला के पास स्थित लोहगढ़ किले में घूमने आए थे।

तकरीबन सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच सिया गोयल ने फोन कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी कि केतन अग्रवाल का पैर फिसल गया है और वह लोहगढ़ किले से नीचे गिर गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर किले के सुरक्षा गार्ड, पुलिस, मृत युवक और लड़की के परिजन पहुंचे।

'हादसे' की कहानी पर कैसे हुआ शक?

घटना के दिन ही पुलिस स्टेशन में धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (AD नंबर 36/2026) का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई। हालांकि, जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मृतक केतन अग्रवाल को ट्रेकिंग का काफी अनुभव था और वह अक्सर ट्रेकिंग किया करता था। ऐसे में उसका अचानक संतुलन खोकर गिरना पुलिस के गले नहीं उतरा। परिजनों का संदेह: केतन के परिवार वालों को भी इस घटना पर गहरा संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की

तकनीकी सबूतों और गुप्त सूत्रों से खुला राज

पुलिस ने जब इस मामले में अपने गोपनीय सूत्रों, गवाहों के बयानों और तकनीकी सबूतों (Technical Evidences) की गहनता से पड़ताल की, तो पूरी साजिश बेनकाब हो गई। जांच में सामने आया कि सिया गोयल का 'चेतन चौधरी' नाम का एक दोस्त है। सिया की फैमिली का मार्केट यार्ड में काम है और चेतन की दुकान भी वहीं पास में ही है, जिसके चलते पिछले करीब एक साल से दोनों एक-दूसरे को जानते थे। सिया और चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। तय साजिश के तहत वे केतन को लोहगढ़ किले पर लेकर गए और वहां उसे धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने के कारण केतन की मौत हो गई।

मर्डर का केस दर्ज, दोनों आरोपी हिरासत में

लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (मर्डर) और 61(2) के तहत मामला (क्राइम नंबर 168/2026) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को हिरासत में ले लिया है और पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। (रिपोर्ट: समीर शेख)

ये भी पढ़ें- नागपुर में डॉक्टर ने खुद को दिया एनेस्थीसिया का ओवरडोज, हो गई मौत, सुसाइड की क्या थी वजह?

बर्थडे पार्टी से लौटते हुए 251 की स्पीड से दौड़ाई BMW, खौफनाक एक्सीडेंट में 2 दोस्तों की मौत; बदलापुर में सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।