1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Raj Thackeray In Aurangabad: राज ठाकरे का ऐलान- लाउडस्पीकर से अजान हुई तो बजेगा हनुमान चालीसा, बातों से नहीं समझे तो दिखाएंगे ताकत

Raj Thackeray In Aurangabad: राज ठाकरे का ऐलान- लाउडस्पीकर से अजान हुई तो बजेगा हनुमान चालीसा, बातों से नहीं समझे तो दिखाएंगे ताकत

 Reported By: Sandeep Chaudhary
 Published : May 01, 2022 08:49 pm IST,  Updated : May 01, 2022 11:07 pm IST

उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यहां तो खड़े होने की भी जगह नहीं है। हजारों लोग सड़कों पर हैं और ये कह रहे थे कि सभा के लिए अनुमति मिलेगी या नहीं।

Raj Thackeray In Aurangabad- India TV Hindi
Raj Thackeray In Aurangabad Image Source : ANI

Highlights

  • लाउडस्पीकर विवाद पर फिर बोले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे
  • कहा- लाउडस्पीकर से अजान हुई तो बजेगा हनुमान चालीसा
  • कहा- महाराष्ट्र में दंगा कराने का हमारा कोई इरादा नहीं

Raj Thackeray In Aurangabad: महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सांस्कृतिक मैदान में मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लाउडस्पीकर मुद्दे को एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में लाउडस्पीकर हट सकता है तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं हट सकता। पूरे देश से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बातों से नहीं समझेंगे तो हम ताकत दिखाएंगे। महाराष्ट्र में दंगा कराने का हमारा कोई इरादा नहीं है लेकिन लाउडस्पीकर से अजान होगी तो हम हनुमान चालीसा बजाएंगे और दोगुनी आवाज से बजाएंगे। 

राज (Raj Thackeray) ने कहा कि यहां 600 मस्जिदें हैं लेकिन किसी के पास लाउडस्पीकर की परमीशन नहीं है। क्या बांग देने का कंपटीशन चल रहा है? हम अगर सभा करते हैं तो ये कहते हैं कि ये साइलेंट जोन है। ये सड़क पर कहीं भी नमाज पढ़ते हैं। राज ने कहा कि 3 तारीख को ईद है। उनके त्योहार में जहर नहीं फैलाना चाहता लेकिन 4 तारीख के बाद लाउडस्पीकर नहीं सुनूंगा। । उन्होंने ये भी कहा कि इनका मुंह बंद करो, यह स्पीकर उतरने चाहिए, मंदिरों के भी उतारो लेकिन पहले इनके उतारो।

राज ठाकरे ने शरद पवार पर भी बोला हमला 

सभा के दौरान राज (Raj Thackeray) ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मैंने जिस दिन कहा, उस दिन से शरद पवार भगवान के साथ फोटो डाल रहे हैं। उनकी बेटी ने खुद लोकसभा में कहा कि उनके पिता नास्तिक हैं। मैं नहीं शरद पवार जातिवाद का जहर फैला रहे हैं।' 

राज ने ये भी कहा कि शरद पवार को अपनी नौटंकी बंद करनी चाहिए। उन्हें हिंदू शब्द से एलर्जी है। NCP के आने के बाद ही महाराष्ट्र में जातिवाद का जहर फैला। मैं जात-पात में नहीं मानता।

कई शर्तों के साथ राज को मिली थी सभा की मंजूरी

राज ठाकरे को औरंगाबाद पुलिस ने कई शर्तों के साथ इस सभा की मंजूरी दी थी लेकिन राज ठाकरे को सुनने के लिए यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सभा के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यहां तो खड़े होने की भी जगह नहीं है। हजारों लोग सड़कों पर हैं और ये कह रहे थे कि सभा के लिए अनुमति मिलेगी या नहीं। 

राज ने कहा कि ठाणे में बैठक के बाद दिलीप धोत्रे ने फोन किया था। उन्होंने हमें संभाजीनगर में भी सभा करने को कहा है। ये महाराष्ट्र का केंद्र है। अब मराठवाड़ा के हर जिले में बैठकें होंगी। हम विदर्भ, कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र भी जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।