1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. राज ठाकरे ने उद्धव को दिया झटका! कल्याण-डोंबिवली में उनकी पार्टी MNS ने किया शिंदे सेना को समर्थन का ऐलान

राज ठाकरे ने उद्धव को दिया झटका! कल्याण-डोंबिवली में उनकी पार्टी MNS ने किया शिंदे सेना को समर्थन का ऐलान

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 21, 2026 02:01 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 02:30 pm IST

Thackeray Brothers Politics: राज ठाकरे के एक कदम से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल, उनकी पार्टी ने चुनाव तो उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर लड़ा लेकिन अब वे कल्याण-डोंबिवली में शिंदे सेना का समर्थन करने जा रहे हैं।

महानगरपालिका चुनाव...- India TV Hindi
महानगरपालिका चुनाव खत्म होते ही राज ठाकरे ने अपना अलग रास्ता चुन लिया है। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही ठाकरे बंधुओं में दरार पड़ना शुरू हो गई है। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को झटका दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में राज ठाकरे की पार्टी MNS ने शिवसेना शिंदे गुट को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जान लें कि KDMC चुनाव में ठाकरे बंधु साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़े थे लेकिन अब चुनाव नतीजों के बाद MNS ने शिंदे सेना को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

कल्याण-डोंबिवली में किसके पास कितने पार्षद?

जान लें कि कल्याण-डोंबिवली में कुल 31 वार्ड हैं और यहां पार्षद 122 हैं। यहां महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी के 50, शिवसेना शिंदे गुट के 53, शिवसेना यूबीटी के 11, राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के 5, कांग्रेस के 2 और एनसीपी शरद पवार गुट का 1 पार्षद जीता है। यहां बहुमत के लिए कुल 62 सीटें चाहिए। बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट की सीटें मिलाकर बहुमत से काफी ज्यादा हो जाती हैं। इसके बावजूद कल्याण-डोंबिवली में एमएनएस ने शिंदे सेना को समर्थन का ऐलान किया है।

नहीं चला ठाकरे बंधुओं के गठबंधन का प्रयोग?

गौरतलब है कि BMC समेत महाराष्ट्र की तमाम महानगरपालिकाओं में ठाकरे बंधुओं ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन उनका ये प्रयोग कामयाब नहीं हो पाया। BMC में भी उद्धव गुट और MNS की करारी हार हुई। इसके अलावा, कल्याण-डोंबिवली में भी उनका जादू नहीं चला। और आखिरकार राज ठाकरे की पार्टी MNS ने उद्धव गुट के साथ विपक्ष में रहने के बजाय शिंदे सेना का साथ देना ठीक समझा।

शिवसेना-बीजेपी के मिलाकर होंगे कितने पार्षद?

बता दें कि कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में आराम से शिवसेना और बीजेपी मिलकर बहुमत पा लेंगे। यहां सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना के पास 53 और बीजेपी के पास 50 पार्षद हैं। कुल 122 में से 103 पार्षद तो अकेले इन्हीं दोनों के पास हैं।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव में BJP-Shiv Sena समेत कौन कहां जीता कितनी सीटें? यहां देखें पार्टीवाइज पूरी लिस्ट

ठाकरे बंधुओं को मुंबई की जनता ने क्यों कह दिया 'टाटा'? जानें BMC में महायुति की जीत के 5 बड़े कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।