1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद पर विवाद, चूहे मिलने पर क्या बोला ट्रस्ट?

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद पर विवाद, चूहे मिलने पर क्या बोला ट्रस्ट?

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 24, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 01:49 pm IST

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद को लेकर सामने आई वीडियो क्लिप पर ट्रस्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का प्रसाद हमेशा साफ-सुथरा होता है। ट्रस्ट के खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है।

प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने का मामला- India TV Hindi
प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने का मामला

तिरुपति मंदिर के प्रसाद पर जारी विवाद के बीच मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद को लेकर एक वीडियो क्लिप सामने आई है। वीडियो में मंदिर के प्रसाद लड्डू में चूहे के बच्चे मिले। इसे लेकर मामला बढ़ने के बाद मंदिर ट्रस्ट का बयान सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट का दावा है कि यह क्लिप हमारे मंदिर की नहीं है, बल्कि कहीं बाहर रखा नजर आ रहा है। किसी ने प्लास्टिक थैले में चुहे रखे हो। ट्रस्ट ने कहा कि इस मामले की डीसीपी लेवल के पुलिस अधिकारी से जांच कराएगा। जांच में साफ होगा कि क्लिप कब की है, कहां की है, थैली कहां से आई और किस ने रखी है। 

"ट्रस्ट के खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है"

ट्रस्ट ने कहा, "मंदिर परिसर में अगर किसी ने किया तो सभी सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। लड्डू का प्रसाद जहां बनाया जाता है उसके लिए उच्च क्वालिटी के घी और पानी का इस्तेमाल होता है, जो बीएमसी की लैब में टेस्ट होता है, इसलिए इस क्लिप की जांच होगी। ट्रस्ट का प्रसाद हमेशा साफ-सुथरा होता है। ट्रस्ट के खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है। इसके पहले भी इस तरह का प्रयास हुआ है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। हिंदू धर्म संस्थानों को बदनाम करने की साजिश हो रही है।"

कैरेट के एक कोने में दिखे चूहे के बच्चे  

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रसाद रखने वाला कैरेट दिखाई दे रहा है, जिसे कुतरा गया है। कैरेट के एक कोने में चूहे के बच्चे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धिविनायक मंदिर में हर दिन 50 हजार लड्डू बनाए जाते हैं। त्योहार के समय प्रसाद की मांग और बढ़ जाती है। प्रसाद के लिए दो लड्डू पैकेट में होते हैं। 

ये भी पढ़ें- 

सेकुलरिज्म पर विवादित टिप्पणी, तमिलनाडु के राज्यपाल पर भड़की कांग्रेस- बर्खास्त किया जाए

पश्चिम बंगाल में रेल हादसा, बेपटरी हुई मालगाड़ी की 5 बोगी, ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।