1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'शहर के कमिश्नर तो हम ही लोग हैं...', डायलॉग पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते दिखे 'हवाबाज'

'शहर के कमिश्नर तो हम ही लोग हैं...', डायलॉग पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते दिखे 'हवाबाज'

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Amar Deep
 Published : Jul 17, 2026 11:16 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 11:33 am IST

नागपुर पुलिस को चुनौती देते हुए रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने जब तीनों को पकड़ा तो वह कान पकड़कर माफी मांगते दिखे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस के सामने मांगी माफी।- India TV Hindi
पुलिस के सामने मांगी माफी। Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रीलबाजी करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। तीनों युवकों ने एक फिल्मी डायलॉग "पुलिस चौकी के हिसाब से शहर बांट रहे हो सुल्तान, चौकी चाहे पुलिस की हो, शहर के कमिश्नर के हम ही लोग हैं" पर वीडियो बनाया। वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लिया। मामला सीधे-तौर पर पुलिस को चुनौती देने का था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। वहीं पुलिस की पकड़ में आने के बाद तीनों युवक कान पकड़कर माफी मांगते दिखे

इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो

दरअसल, पूरा मामला नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र का है। यहां इंस्टाग्राम पर एक बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ रील बनाकर पुलिस विभाग और सीधे नागपुर पुलिस को चुनौती देने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल माध्यम से इस तरह के बयान बाजी से सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जिन तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें शाहिद अफजल शकील खान, मोहम्मद साहिल मोहम्मद शकील शेख और रिजवान मोहम्मद अजीज शामिल हैं। इन तीनों आरोपियों ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस रील में आरोपी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कह रहे थे कि, "पुलिस चौकी के हिसाब से शहर बांट रहे हो सुल्तान, चौकी चाहे पुलिस की हो, शहर के कमिश्नर के हम ही लोग हैं।"

कान पकड़कर मांगी माफी

वहीं नागपुर के तहसील पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने के समक्ष कबूलनामा करवाया है कि भविष्य में इस तरीके की कभी भी हरकत नहीं करेंगे। इस दौरान तीनों आरोपी पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते भी दिखे। आरोपियों ने लोगों से भी इस तरह की वीडियो न बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें-

मुंब्रा में दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की हत्या कर सिर और दोनों हाथ काटे, खुद बनाया हाथ काटने का वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।