1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: सोलापुर में कंटेनर और बाइक की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

महाराष्ट्र: सोलापुर में कंटेनर और बाइक की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

 Reported By: Namrata Dubey
 Published : Feb 25, 2023 09:23 am IST,  Updated : Feb 25, 2023 02:50 pm IST

कंटेनर की चपेट में आने से एक दुपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सड़क हादसा- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : इंडिया टीवी

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर में एक कंटेनर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कंटेनर जब  सोलापुर अक्कलकोट रोड पर मुड़ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया।

दुपहिया सवार की मौके पर मौत

कंटेनर की चपेट में आने से एक दुपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ।वीडियो में साफ नजर है कि एक कंटेनर सड़क पर मुड़ रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक कंटेनर से सीधे जा टकराई। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस हादसे में विनीत श्रीनिवास पोरंतला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन मधुकर नामपल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। वलसांग पुलिस आगे की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वहां हल्का अंधेरा भी था। हालांकि कंटेनर की लाइट जल रही थी। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसे चला रहा शख्स जबतक कुछ समझ पाता वह कंटेनर से जा टकराया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक शख्स के घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें:

80 साल के जो बाइडन अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए तैयार, जानें उनकी पत्नी ने क्या कही बात?

रूस-यूक्रेन जंग पर UNGA में भारत ने क्यों नहीं लिया वोटिंग में हिस्सा, बताई ये खास वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।