1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. समय रैना की मुश्किलें और बढ़ी, साइबर सेल के सामने पेश नहीं होना पड़ा भारी

समय रैना की मुश्किलें और बढ़ी, साइबर सेल के सामने पेश नहीं होना पड़ा भारी

 Published : Mar 19, 2025 09:51 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 09:51 pm IST

कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश नहीं होने पर रैना को भारी पड़ा है। समय के दिल्ली में भी शो कैंसिल हो गए हैं।

samay raina- India TV Hindi
समय रैना Image Source : FILE PHOTO

फेमस कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में अश्लील टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे समय रैना को बुधवार को महाराष्ट्र साइबर सेल ने तीसरा समन जारी किया है। 24 मार्च को पूछताछ के लिए आने के लिए समन जारी किया गया है। समय रैना के वकील ने महाराष्ट्र साइबर को जानकारी दी कि 24 तारीख को समय रैना अपना बयान दर्ज करने के लिए जांच एजेंसी के सामने जरूर हाजिर होंगे। इसके पहले महाराष्ट्र साइबर द्वारा भेजे गए दो समन पर समय जांच के लिए हाजिर नहीं हुए थे।

अरेस्ट वारंट निकालने की थी तैयारी

इसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट निकालने की तैयारी में थी। लेकिन अब समय रैना के वकील ने महाराष्ट्र साइबर से संपर्क किया है और कहा है कि वह 24 तारीख को अपना बयान दर्ज करने के लिए एजेंसी के सामने हाजिर होंगे।

महाराष्ट्र साइबर सेल की ओर से समय रैना को समन भेजा गया था और उन्हें 17 मार्च से पहले पेश होने के लिए कहा गया था। मगर वह साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुए जिस वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने 19 मार्च को पेश होने के लिए दूसरा समन भेजा था लेकिन वे महाराष्ट्र साइबर सेल को इग्नोर करते हुए पेश नहीं हुए।

दिल्ली में 2 शोज कैंसिल

इसके बाद उन्हें विवाद के बीच एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली में उनके होने वाले शोज को कैंसिल कर दिया गया है। 21 मार्च और 23 मार्च को समय का दिल्ली में लाइव शो था, जो चार दिन पहले ही कैंसिल हो गया है। यह दिल्ली के तलकटोरा स्टेडियम में होने वाला था।

यह भी पढ़ें-

समय रैना के बाद मुश्किल में फंसा एक और स्टैंडअप कॉमेडियन, दर्ज हुई FIR, पहले भी जा चुके हैं जेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।