1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ‘जल्द अध्यक्ष बनकर फिर पार्टी का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’, संजय निरुपम ने जताई उम्मीद

‘जल्द अध्यक्ष बनकर फिर पार्टी का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’, संजय निरुपम ने जताई उम्मीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2020 11:27 am IST,  Updated : Jun 19, 2020 11:27 am IST

कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी आज पूरे 50 वर्ष के हो गए हैं, उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस पार्टी ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था

Sanjay Nirupam congratulates Rahul Gandhi on his Birthday- India TV Hindi
Sanjay Nirupam congratulates Rahul Gandhi on his Birthday Image Source : FILE PHOTO

मुंबई। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने उम्मीद जताई है कि राहुल गांधी जल्द फिर से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनकर पार्टी का नेतृत्व करेंगे। राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए संजय निरुपम ने अपने ट्वीट संदेश के जरिए यह उम्मीद जताई है। संजय निरुपम ने कहा है कि मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी के अंदर सिर्फ राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करके कम बैक करा सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी आज पूरे 50 वर्ष के हो गए हैं, उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस पार्टी ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी की बुरी तरह से हार हुई और हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। फिलहाल राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा हैं, लेकिन पार्टी के कई युवा नेता लंबे समय से राहुल गांधी के फिर अध्यक्ष बनने की राह देख रहे हैं।

संजय निरुपम को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है, लेकिन जब राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ा था तो उसके बाद संजय निरुपम को भी मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। संजय निरुपम कई बार महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार की आलोचना कर चुके हैं और कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई पर भी निशाना साधते रहे हैं।            

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।