1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: 'जरूरत पड़ी तो आएंगे साथ...' राज ठाकरे और उद्धव के एक साथ आने के सवाल पर और क्या बोले संजय राउत?

VIDEO: 'जरूरत पड़ी तो आएंगे साथ...' राज ठाकरे और उद्धव के एक साथ आने के सवाल पर और क्या बोले संजय राउत?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 20, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 12:22 pm IST

महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार एक बार फिर चर्चा में हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के हालिया बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। राज ठाकरे के बयान के बाद संजय राउत ने कहा कि हम सालों से एक साथ हैं।

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत- India TV Hindi
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत Image Source : ANI

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे के ताजा बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मचा दी है। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के साथ राजनीतिक रूप से एक साथ आने की इच्छा जाहिर की है। इस पर अब शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है।

दोनों भाई करेंगे फैसला- राउत

संजय राउत ने कहा, 'अभी तक (मनसे और शिवसेना-यूबीटी के बीच) कोई गठबंधन नहीं है, केवल भावनात्मक बातचीत चल रही है।' गठबंधन के सवाल पर संजय राउत ने कहा, 'राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे भाई हैं। हम सालों से साथ हैं। हमारा रिश्ता नहीं टूटा है। (गठबंधन के बारे में) दोनों भाई फैसला करेंगे।'

जरूरत पड़ी तो आएंगे साथ- राउत

राउत ने कहा, 'हमने उद्धव जी की बात मान ली है महाराष्ट्र के लिए अगर हमें (मनसे और शिवसेना-यूबीटी) साथ आने की जरूरत पड़ी, तो हम साथ आएंगे। उद्धव जी ने कभी किसी नियम और शर्तों के बारे में बात नहीं की है। उद्धव जी ने कहा कि कुछ दल हैं जो महाराष्ट्र के हितैषी होने का दावा करते हैं, लेकिन वे महाराष्ट्र के दुश्मन हैं।' 

महाराष्ट्र के गौरव पर हुआ हमला

शिवसेना UBT के नेता ने कहा, 'उन्होंने (एकनाथ शिंदे) महाराष्ट्र के गौरव पर हमला करने के लिए बालासाहेब की शिवसेना को तोड़ा और ऐसी पार्टियों से हमें कोई संबंध नहीं रखना चाहिए, तभी हम सच्चे महाराष्ट्रियन हो सकते हैं और यह कोई शर्त नहीं बल्कि महाराष्ट्र के लोगों की भावनाएं हैं और यही उद्धव जी ने कहा है।'

एक साथ आना मुश्किल नहीं- राज ठाकरे

बता दें कि राज ठाकरे ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा था कि महाराष्ट्र और मराठी अस्मिता के लिए उनके और उद्धव के बीच के झगड़े छोटे हैं। दोनों को एक साथ आना मुश्किल नहीं है, बस इच्छा का सवाल है। 

(इनपुट- एएनआई)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।