1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. किरीट सोमैया पर संजय राउत का बड़ा हमला, बोले- 'पोपटलाल' को भेजा जाएगा कानूनी नोटिस, जानें पूरा मामला

किरीट सोमैया पर संजय राउत का बड़ा हमला, बोले- 'पोपटलाल' को भेजा जाएगा कानूनी नोटिस, जानें पूरा मामला

 Reported By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : Jan 24, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 02:48 pm IST

संजय राउत ने ट्वीट किया कि बीजेपी के किरीट सोमैया उर्फ ​​पोपटलाल मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और शिवसेना नेताओं पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

संजय राउत- India TV Hindi
संजय राउत Image Source : FILE PHOTO

शिवसेना के उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर निशाना साधते हुए उन्हें जल्द ही नोटिस भेजने की बात कही है। राउत ने ट्वीट करते हुए उन्हें 'पोपटलाल' भी कहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता किरीट सैमैया उर्फ पोपटलाल मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।  

संजय राउत ने ट्वीट किया, "बीजेपी के किरीट सोमैया उर्फ ​​पोपटलाल मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और शिवसेना नेताओं पर कीचड़ उछाल रहे हैं। मैंने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मिस्टर पोपटलाल को जल्द ही कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। सच्चाई की जल्द जीत होगी। जो है सामने आएगा! जय महाराष्ट्र!"

दरअसल, किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने संजय राउत पर 100 करोड़ का मानहानि का दावा किया था, जिस पर मुंबई की शिवड़ी कोर्ट सुनवाई कर रही है। इस कोर्ट ने पिछली सुनवाई में संजय राउत के गैर-हाजिर होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था और आज 24 जनवरी को राउत को शिवड़ी कोर्ट में हाजिर होने को कहा था।

क्या है दोनों के बीच विवाद की वजह? 

संजय राउत ने मेधा सोमैया पर 100 करोड़ के शौचालय घोटाला करने का आरोप लगाया था। इस आरोप को मेधा सोमैया ने झूठा करार देते हुए राउत पर मानहानि का दावा किया। किरीट और मेधा सोमैया के मुताबिक, 18 अप्रैल 2022 को सजंय राउत ने सामना के अपने लेख में मेधा सोमैया पर अपनी राजनीतिक रसूख इस्तेमाल करते हुए मीरा-भायंदर में 16 करोड़ के शौचालय बनाने का टेंडर लेने और उसमें से करीब 4 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था।

इसके बाद किरीट सोमैया और संजय राउत के बीच विवाद बहुत बढ़ गया और इसी मामले में मानहानि का केस करने के बाद भी सजंय राउत कोर्ट में कभी पेश नहीं हुए, जिसके बाद राउत के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। आज इसी मामले को लेकर संजय राउत ने ट्वीट कर किरीट सोमैया को पोपटलाल कहा।

ये भी पढ़ें-

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के सवाल से राहुल गांधी ने झाड़ा पल्ला, कहा- बयान से नहीं हूं सहमत, सेना पर हमें पूरा भरोसा

'स्‍वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मामला', शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष बोले- ऐसी ओछी हरकत...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।