1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और उद्धव में डील तय, संजय निरुपम को मिल सकती है राहत

मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और उद्धव में डील तय, संजय निरुपम को मिल सकती है राहत

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 01, 2024 11:05 pm IST,  Updated : Mar 01, 2024 11:09 pm IST

कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच मुंबई की 6 लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध खत्म होने की खबर है। खबर आई है कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस नेता जय निरुपम के लिए उत्तर पश्चिम मुंबई सीट छोड़ने के लिए राजी हो गए हैं।

कांग्रेस-उद्धव के बीच डील डन। - India TV Hindi
कांग्रेस-उद्धव के बीच डील डन। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A गुट के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तनाव थमता नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच मुंबई क्षेत्र की 6 लोकसभा सीटों को लेकर समझौता तय हो गया है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे की बातचीत के बाद MVA के बीच सीट बंटवारे का बड़ा विवाद हल हो गया है। आइए जानते हैं कि कौन सी सीट किसे मिली है।

संजय निरुपम के लिए राहत की खबर

कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच मुंबई की 6 लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध खत्म होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) 4 और कांग्रेस 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जानकारी के अनुसार, उद्धव ठाकरे कांग्रेस नेता जय निरुपम के लिए उत्तर पश्चिम मुंबई सीट छोड़ने के लिए राजी हो गए हैं। बता दें कि पहले पहले शिवसेना (यूबीटी) ने इस सीट से अमोल किर्तीकर को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था। 

किसे कौन सी सीट मिली?

मुंबई उत्तर पश्चिम सीट के बदले में कांग्रेस ने भी दक्षिण मध्य मुंबई सीट से दावा छोड़ दिया है। इस सीट से अनिल देसाई शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर मुंबई, उत्तर पूर्व मुंबई की सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस उत्तर मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई सीट पर चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों की मानें तो 5-6 मार्च को सीट शेयरिंग का ऐलान वरिष्ठ नेताओं शरद पवार,उद्धव ठाकरे,नाना पटोले और प्रकाश अम्बेडकर के नेतृत्व में किया जा सकता है।

इस फॉर्मूले पर बन सकती है सहमति

सूत्रों की मानें तो शिवसेना 23 सीट मांग रही पर शिवसेना को 20, कांग्रेस को 18 और एनसीपी को 10 सीटों पर सहमति बन सकती है। वहीं अगर प्रकाश अंबेडकर राज़ी हुए तो शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस अपने कोटे से वंचित बहुजन आघाडी को सीट देंगे। ये भी दावा है कि कांग्रेस अपने कोटे से हथकनगले की सीट राजू शेट्टी को देगी।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: शिवसेना 20 , कांग्रेस 18 और NCP को 10 सीटें, MVA में इस फॉर्मूले पर बन सकती है बात

सीएम शिंदे, फडणवीस और अजित ने ठुकराया शरद पवार का निमंत्रण, कारण भी बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।