1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई, खतरे के इनपुट के बाद लिया गया फैसला

महाराष्ट्र: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई, खतरे के इनपुट के बाद लिया गया फैसला

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 18, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 03:06 pm IST

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना में बगावत के बाद कथित धमकियों और बढ़ते राजनीतिक तनाव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने छह बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

उद्धव गुट के बागी सांसद- India TV Hindi
उद्धव गुट के बागी सांसद Image Source : REPORTER

मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव ठाकरे के छह बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संभावित खतरे के इनपुट के बाद उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई। इससे पहले महाराष्ट्र इंटेलिजेंस विभाग ने 6 सांसदों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे। इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए अर्जेंट वायरलेस मैसेज में हालिया संभावित खतरों के मद्देनज़र इन सांसदों को तत्काल प्रभाव से ‘Y+’ श्रेणी के समकक्ष स्थानीय सुरक्षा देने को कहा गया।

स्थानीय पुलिस इकाइयों को सांसदों के दौरे और प्रवास के दौरान विशेष एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिला/कमिश्नरेट स्तरीय समितियों को सुरक्षा बढ़ाने, घटाने या जारी रखने पर आगे निर्णय लेने को कहा गया है।

जिन सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई उनमें शामिल हैंः

  1. संजय देशमुख (यवतमाल)
  2.  संजय जाधव (परभणी)
  3.  संजय दिना पाटिल (मुंबई उत्तर-पूर्व)
  4.  नागेश पाटिल अष्टीकर (हिंगोली)
  5.  ओमराजे निंबालकर (धाराशिव)
  6.  भाऊसाहेब वाघचौरे (शिर्डी)

उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बड़ी फूट

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे को गुरुवार को बड़ा झटका तब लगा, जब पार्टी के छह लोकसभा सांसद दिल्ली में हुई पार्टी की संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। संसद भवन स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई गई बैठक में केवल तीन सांसद ही मौजूद रहे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये छह सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। 

सूत्रों का दावा है कि इन 6 सांसदों ने अपना अलग संसदीय गुट बना लिया है और इससे संबंधित पत्र भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दिया गया है। यूबीटी शिवसेना व्हिप के उल्लंघन के कारण इन अनुपस्थित सांसदों पर कार्रवाई करेगी। अनिल देसाई ने कहा कि हम सभी छह सांसदों को शो कॉस नोटिस भेज रहे हैं।

बागियों के खिलाफ उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं में गुस्सा

बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के छह सांसदों की बगावतके बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिंदे गुट के कथित ‘मिशन टाइगर’ की चर्चा के बीच बीड में ठाकरे समर्थक शिवसैनिक आक्रामक नजर आए। कार्यकर्ताओं ने बागी सांसदों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि इन छह सांसदों को बीड जिले में कदम नहीं रखने दिया जाएगा। सांसदों के फैसले के विरोध में अब सड़कों पर भी नाराजगी दिखाई देने लगी है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म होने के संकेत मिल रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बड़ी फूट, संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद गायब, अनिल देसाई बोले- 'सबको शो कॉज नोटिस भेज रहे'

महाराष्ट्र: उद्धव की सेना में बगावत, संजय राउत के बयान पर भाजपा नेताओं का तीखा वार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।