1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. रिलायंस फाउंडेशन में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, चेयरपर्सन नीता अंबानी ने किया ये बड़ा ऐलान

रिलायंस फाउंडेशन में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, चेयरपर्सन नीता अंबानी ने किया ये बड़ा ऐलान

 Published : Nov 14, 2024 08:08 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 08:08 pm IST

नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन ने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के साथ ही नई स्वास्थ्य सेवा योजना भी शुरू की है। इस योजना के तहत जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित 50,000 बच्चों की मुफ्त जांच होगी और उनका इलाज होगा।

Nita Ambani, reliance foundation- India TV Hindi
बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी Image Source : INDIA TV

मुंबई: सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन में बाल दिवस समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया। फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने इस अवसर पर बच्चों के लिए शुरू की गई नई पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन बच्चों के भविष्य और उनके स्वास्थ्य के लिए  किस तरह के कदम उठा रहा है। 

हर बच्चे को बड़े सपने देखने का हक

नीता अंबानी ने इस अवसर पर युवा जीवन को पोषित करने और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन की प्रतिबद्धता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि हर जीवन कीमती है और हर बच्चे को बड़े सपने देखने और अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने के लिए एक खुशहाल और एक स्वस्थ शुरुआत का हक है।

बच्चों के लिए नई स्वास्थ्य सेवा योजना 

नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन ने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के साथ ही नई स्वास्थ्य सेवा योजना भी शुरू की है। इस योजना के तहत जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित 50,000 बच्चों की मुफ्त जांच होगी और उनका इलाज होगा। इसके अलावा 10,000 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के टीके मुफ्त में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे मिशन के केंद्र में उनकी भलाई, खुशी और विकास के प्रति समर्पण है - क्योंकि वे एक बेहतर, उज्जवल, स्वस्थ और अधिक आशावादी कल का चेहरा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।