1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में बेटे ने दिया पिता के हत्या का कॉन्ट्रैक्ट, 6 लाख रुपये खर्च करके मरवाया, ऐसे खुली पोल

मुंबई में बेटे ने दिया पिता के हत्या का कॉन्ट्रैक्ट, 6 लाख रुपये खर्च करके मरवाया, ऐसे खुली पोल

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 23, 2025 11:59 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 12:04 am IST

मुंबई में एक शख्स ने अपने पिता की हत्या करवा दी। शख्स ने इसके लिए साढ़े लाख रुपये खर्च किए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

मुंबईः मुंबई के चारकोप इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय पिता की हत्या करवाने की साजिश रच डाली। घटना के पीछे की वजह पिता और बेटे के बीच चल रहा व्यापार लाभ का विवाद बताया जा रहा है। आरोपी बेटे का नाम हामीद सैयद (41 वर्ष) है, जो अपने पिता अयूब सैयद की ग्लास फैक्टरी में साझेदार था। फैक्टरी में कामकाज को लेकर अक्सर पिता और बेटे के बीच झगड़े होते रहते थे। करीब एक महीने पहले फैक्टरी बंद हो गई थी, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।

पिता से चल रहा था विवाद

हामीद के साथ उसका व्यापारिक साथी शानू चौधरी (40) भी इस साजिश में शामिल था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर यह योजना बनाई कि पिता को रास्ते से हटाना ही एकमात्र हल है, क्योंकि पिता न तो मुनाफे का हिस्सा देने को तैयार थे और न ही फैक्टरी की जमीन बेचने पर सहमत थे। इसके बाद हामीद और शानू ने मोहम्मद इस्लाम नाम के एक सुपारी किलर से संपर्क किया और छह लाख पचास हजार रुपये में सौदा तय किया।

सैयद पर चाकुओं से हमला कर हत्या

वारदात के दिन सुबह के समय दो व्यक्ति फैक्टरी में दाखिल हुए और लगभग एक घंटे तक अंदर ही रहे। उसी दौरान उन्होंने सैयद पर चाकुओं से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद हथियार को फैक्टरी के पानी के टैंक में फेंक दिया गया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने मोहम्मद खैरुल इस्लाम ( जिसको कॉन्ट्रैक्ट दिया गया उन आरोपियों में से एक) को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद हामीद और शानू को भी हिरासत में ले लिया गया है, जबकि पुलिस दूसरे हमलावर की तलाश में जुटी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।