1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: परीक्षा की कॉपी चेक करने में टीचर की 'मदद' करती दिखीं छठवीं की 2 छात्राएं, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

महाराष्ट्र: परीक्षा की कॉपी चेक करने में टीचर की 'मदद' करती दिखीं छठवीं की 2 छात्राएं, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

 Published : Mar 13, 2026 08:28 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 08:28 pm IST

महाराष्ट्र के सातारा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में एक कक्षा 10 की मराठी की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में 2 छठी की छात्राएं एक टीचर की मदद करती दिखीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

पुणे: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सातारा के एक स्कूल में कक्षा 10 की मराठी की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में एक शिक्षक की मदद करती छठी कक्षा की 2 छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला?

यह घटना सातारा जिले के फलटन के विदानी गांव स्थित उत्तरेश्वर हाई स्कूल में हुई, जिसके बाद MSBSHSE के कोल्हापुर संभागीय बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। वायरल हुए वीडियो में 2 छात्राएं एक शिक्षिका के साथ उत्तर पुस्तिकाएं संभालती हुई दिखाई दे रही हैं।

कोल्हापुर संभागीय बोर्ड के अध्यक्ष राजेश क्षीरसागर ने कहा ''हमारी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कक्षा 6 की दोनों छात्राओं को उत्तर पुस्तिकाओं के खाली पन्नों पर केवल रेखाएं खींचने के लिए कहा गया था। हालांकि, घटना कब की है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमने आगे की जांच के लिए फलटन स्थित स्कूल में एक टीम भेजी है।'' हालांकि, राजेश क्षीरसागर ने जोर देकर कहा कि अनधिकृत व्यक्तियों को परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं सौंपना भी नियमों का उल्लंघन है। 

'प्रश्नपत्रों को किसी अनाधिकृत व्यक्ति को सौंपने की इजाजत नहीं'

उन्होंने कहा, ''परीक्षा देने वाले छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे खाली पन्नों पर 'क्रॉस लाइन' बनाएं ताकि बाद में कोई उन पर लिख न सके। आम तौर पर छात्र ये क्रॉस लाइन नहीं खींचते हैं और प्रश्नपत्रों की जांच करने वाले शिक्षकों को मूल्यांकन से पहले उन्हें चिह्नित करना पड़ता है। हालांकि प्रश्नपत्रों को किसी अनाधिकृत व्यक्ति को सौंपने की इजाजत नहीं है।'' 

यह भी पढ़ें-

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।