1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र-कर्नाटक में तनातनी: बसों में मार्शल या पुलिस को तैनात कर सकती है फडणवीस सरकार

महाराष्ट्र-कर्नाटक में तनातनी: बसों में मार्शल या पुलिस को तैनात कर सकती है फडणवीस सरकार

 Published : Feb 25, 2025 03:34 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 03:56 pm IST

महाराष्ट्र की बस पर कर्नाटक में हमले के बाद राज्य के परिवहन मंत्री ने कहा है कि सरकार कर्नाटक जाने वाली बसों में मार्शल या पुलिस को तैनात करने पर विचार कर सकती है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

कर्नाटक में महाराष्ट्र की बस पर हुए हमले के बाद से दोनों राज्यों के बीच तनातनी का माहौल जारी है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बड़ा बयान जारी किया है। सरनाइक ने कहा है कि राज्य परिवहन के कर्मचारियों पर हुए हमले के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक जाने वाली बसों में सुरक्षा मार्शल या पुलिस कर्मियों को तैनात करने पर विचार कर रही है।

मराठी हमारा गौरव है- प्रताप सरनाइक

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा- ‘‘परिवहन मंत्री के तौर पर मुझे अपने यात्रियों की सुरक्षा के बारे में सोचना होगा। अगर कुछ असामाजिक तत्व हैं, तो हमें कर्नाटक जाने वाली अपनी सरकारी बसों में सुरक्षा मार्शल या पुलिस कर्मियों को तैनात करने के बारे में सोचना होगा। मराठी हमारा गौरव है और हमें अपने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा तथा इस मुद्दे पर राज्य कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा की जाएगी। महाराष्ट्र का अपना गौरव है और अगर पड़ोसी राज्य के लोग महाराष्ट्र के लोगों को धमकाएंगे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

यहां समझें क्यों हुआ है विवाद?

दरअसल, महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिले में कर्नाटक परिवहन निगम की बस के परिचालक पर एक लड़की को मराठी में जवाब नहीं देने पर कथित तौर पर हमला किया गया था। दूसरी ओर नाबालिग लड़की ने भी परिचालक के खिलाफ अभद्र व्यवहार’ करने का आरोप लगाया है। इसके बाद से दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव फैल गया। इसके बाद चित्रदुर्ग में कथित तौर पर कन्नड भाषी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस और उसके चालक पर हमला किया। इसके बाद महाराष्ट्र द्वारा कर्नाटक जाने वाली राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को निलंबित कर दिया गया।

बेलगावी जिला क्यों है बहस का मुद्दा?

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने भी इस मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना कर्नाटक सरकार की भी जिम्मेदारी है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो महाराष्ट्र राज्य की सरकार ऐसा करेगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगावी को लेकर दशकों से बहस होती है। बेलगावी में मराठी भाषी लोगों की अच्छी खासी आबादी है। इस कारण लोगों का एक वर्ग मांग करता है कि इसे महाराष्ट्र में मिला दिया जाए। इस मांग का कन्नड समर्थक कार्यकर्ता विरोध करते आए हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- इंडिया vs पाकिस्तान मैच के बाद लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे, महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री ने कही ये बात

'फिक्सर मंजूर नहीं, कोई नाराज होता है तो हो जाए...', आखिर अपने ही मंत्री पर क्यों भड़के फडणवीस?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।